• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Freedom Carnival Sale: वीवो वी15 प्रो, वीवो ज़ेड1 प्रो, वीवो 15 सहित कई वीवो फोन ऑफर्स के साथ उपलब्ध

Vivo Freedom Carnival Sale: वीवो वी15 प्रो, वीवो ज़ेड1 प्रो, वीवो 15 सहित कई वीवो फोन ऑफर्स के साथ उपलब्ध

Vivo Freedom Carnival Sale में ज्यादातर फोन के साथ कंपनी अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दे रही है। चुनिंदा फोन आधे दाम में भी बिक रहे हैं।

Vivo Freedom Carnival Sale: वीवो वी15 प्रो, वीवो ज़ेड1 प्रो, वीवो 15 सहित कई वीवो फोन ऑफर्स के साथ उपलब्ध

Vivo V15 Pro भी Vivo Freedom Carnival Sale का हिस्सा है

ख़ास बातें
  • वीवो वी15 प्रो को 23,990 रुपये में बेचा जा रहा है
  • वीवो वी15 हैंडसेट सेल के दौरान 19,990 रुपये में बिक रहा है
  • वीवो ज़ेड1 प्रो खरीदने वालों को अगली खरीदारी पर 1,000 रुपये की छूट
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo इस हफ्ते फ्रीडम कार्निवल सेल आयोजित करने वाली है। सेल का आगाज़ सोमवार को हुआ और यह 14 अगस्त तक चलेगी। तीन दिनों की इस सेल में वीवो के लोकप्रिय स्मार्टफोन पर छूट मिलेगी और कई ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे। सेल के लिए वीवो ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। इस बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। ईएमआई विकल्प चुनने पर भी कैशबैक दिया जाएगा। वीवो की सेल में चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प होगा।

हाल ही में लॉन्च किया गया वीवो ज़ेड1 प्रो भी Vivo Freedom Carnival Sale का हिस्सा होगा। लेकिन कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। इसकी जगह वीवो के ऑनलाइन स्टोर से अगली खरीदारी पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। भारत में वीवो ज़ेड1 प्रो 14,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

Vivo का लोकप्रिय वीवो वी15 हैंडसेट सेल के दौरान 19,990 रुपये (एमआरपी 26,990 रुपये) में बिक रहा है। आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। वीवो वी15 तीन रियर कैमरों से लैस है और इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

वीवो वी15 प्रो को 23,990 रुपये में बेचा जा रहा है। वीवो वी15 प्रो हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है। वीवो वाई17 खरीदने वाले ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। इस फोन की मौज़ूदा कीमत 15,990 रुपये है।

इसी तरह से वीवो वाई15 भी एक्सचेंज ऑफर के साथ आता है। ग्राहकों को 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। वीवो वाई15 हैंडसेट वाटरड्रॉप नॉच और एआई से लैस तीन रियर कैमरे के साथ आता है। वीवो वाई12 हैंडसेट भी 1,500 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।

वीवो की फ्रीडम कार्निवल सेल में हर दिन दोपहर 12 बजे 'हाफ प्राइस' फ्लैश सेल आयोजित होगी। फ्लैश सेल में चुनिंदा वीवो स्मार्टफोन 50 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Decent cameras
  • Good value for money
  • कमियां
  • Bulky and heavy
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Long battery life
  • Good selfie camera
  • कमियां
  • Micro-USB port
  • No Widevine L1 DRM for HD video streaming
  • No 4K video recording or stabilisation
  • Sub-par low-light photography
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Eye-catching design
  • Beautiful display
  • Good photo quality
  • कमियां
  • Stuck with a Micro-USB port
  • Can’t stream HD videos on Netflix or Amazon
  • FunTouch OS needs refinement
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »