Oppo K12s होगा 22 अप्रैल को लॉन्च, रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा

Oppo इस महीने चीन में K सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

Oppo K12s होगा 22 अप्रैल को लॉन्च, रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा

Photo Credit: Oppo

Oppo K12x 5G में 6.67 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo K12s में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Oppo K12s में 80W चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी।
  • Oppo K12s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
विज्ञापन
Oppo इस महीने चीन में K सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। अब ब्रांड ने ऑफिशियल स्तर पर कंफर्म किया है कि आगामी फोन Oppo K12s के तौर पर लॉन्च होगा। चीन में 22 अप्रैल को लॉन्च होने वाले Oppo फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा हो गया है। आइए Oppo K12s के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo K12s Storage, Colors


Oppo K12s चीनी बाजार में 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB जैसे चार स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। कलर ऑप्शन के मामले में आगामी फोन स्टार व्हाइट, रोज पर्पल और प्रिज्म ब्लैक में आएगा।


Oppo K12s Specifications (Expected)


Oppo K12s हाल ही में चीन के 3C और TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आए PLD110 Oppo फोन जैसा लग रहा है। इन सर्टिफिकेशन से पता चला है कि K12s में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इस फोन में 80W चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी।

K12s की गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा होता है कि इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट होगा। आगामी फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS पर काम करेगा। फोन के अन्य फीचर्स में 5,700mm² वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और ड्यूल स्पीकर शामिल होंगे। K12s, Oppo K13 का रीब्रांडेड वर्जन लग रहा है जो कि भारत में 21 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »