Oppo K1 भारत में लॉन्च होगा 6 फरवरी को, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है इसमें

Oppo K1 को भारत में 6 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कुछ दिन पहले टीज़र पोस्ट करने के बाद अब Flipkart ने लॉन्च की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 फरवरी 2019 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • चीनी मार्केट में Oppo K1 की कीमत करीब 16,900 रुपये से शुरू
  • ओप्पो के1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा

Oppo K1 में है 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा

Oppo K1 को भारत में 6 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कुछ दिन पहले टीज़र पोस्ट करने के बाद अब Flipkart ने लॉन्च की पुष्टि कर दी है। याद रहे कि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले Oppo K1 को बीते साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम के साथ आता है। Oppo के इस फोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ओप्पो के1 को 20,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट के अन्य फोन से चुनौती मिलेगी।

Flipkart पर लाइव किए गए माइक्रोसाइट से साफ हो गया है कि Oppo K1 अगले हफ्ते भारतीय मार्केट में कदम रखेगा। फोन को 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले फ्लिपकार्ट पर ओप्पो के1 के लिए ज़ारी किए गए टीज़र में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और आक्रामक कीमत का ज़िक्र था।
Advertisement
 

Oppo K1 की भारत में कीमत (उम्मीद)

ओप्पो के1 की कीमत का ऐलान अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुआ है। चीनी मार्केट में Oppo K1 की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,799 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) में बेचा जाता है। भारत में भी कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।

Oppo K1 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसके बारे में 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो होने का दावा किया गया है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। ओप्पो के1 में 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम का विकल्प होगा।

Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Oppo K1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp and vivid AMOLED display
  • Good battery life
  • Decent selfie camera
  • Smooth gaming performance
  • Segment first in-display fingerprint sensor
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Annoying spam from some apps
  • No fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  2. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  8. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  10. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.