Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी

Oppo ने Oppo Find X9 Ultra को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 मार्च 2026 20:25 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 Ultra को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा
  • आगामी स्मार्टफोन में Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है

आगामी स्मार्टफोन में बड़ा सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X9 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च की गई Oppo Find X9 सीरीज में यह शामिल होगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Find X9 Pro को पेश किया गया है। 

Oppo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि Oppo Find X9 Ultra को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। Oppo Find X9 Ultra के डिजाइन, चिपसेट, बैटरी की कैपेसिटी जैसी डिटेल्स का भी पता नहीं चला है। Oppo ने यह भी बताया है कि यह पहली बार होगी कि जब कंपनी का कोई 'Ultra' स्मार्टफोन चीन से बाहर लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find X9 Ultra की कैमरा यूनिट में अपग्रेड हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Oppo Find X8 Ultra की जगह लेगा। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन में Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Oppo Find X9 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसके अलावा 10x ऑप्टिकल जूम कैपेबिलिटी वाला 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

इससे पहले Oppo के एग्जिक्यूटिव Zhou Yibao ने बताया था कि Oppo Find X9 Ultra में 7,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है।  ppo Find X8 Ultra में 6,100 mAh की बैटरी थी। आगामी स्मार्टफोन में बड़ा सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को ऑरेंज, ब्राउन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है।  हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक यूजर ने Oppo Find X9 Ultra की इमेजेज पोस्ट की थी। इन इमेजेज में प्रोटोटाइप केस के साथ यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में है। इसके कैमरा आइलैंड में चार कैमरा हैं और इसके बाहर LED फ्लैश है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  7. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.