Oppo Find X2 के कैमरा को लेकर मिली यह अहम जानकारी

Oppo Find X2 में 800 निट्स से लेकर 1200 निट्स ब्राइटनेस, 5,000,000:1 कॉनट्रास्ट रेशियो और 100 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर गामुट है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 5 मार्च 2020 18:39 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X2 में 120Hz वाला 2K डिस्प्ले दिए जाने की जानकारी मिली है
  • फोन के डिस्प्ले में 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट होगा
  • ओप्पो फाइंड एक्स2 के नए टीज़र में पैरिस्कोप कैमरा की पुष्टी भी हुई है

Oppo Find X2 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा

Oppo Find X2 सीरीज़ से 6 मार्च को पर्दा उठ जाएगा। Oppo Find X2 और Find X2 Pro के लॉन्च से दो दिन पहले कंपनी फोन से संबंधित कुछ जानकारियां टीज़र्स के जरिए पेश की है। एक टीज़र पोस्टर में फाइंड एक्स2 सीरीज़ का फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ नज़र आ रहा है। फोन में आयतकार पेरिस्कोप लेंस भी दिया गया है। ओप्पो ने फाइंड एक्स2 के एचआरडी10+ डिस्प्ले पर भी रोशनी डाली है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है और टच सेम्पलिंग रेट 240 हर्ट्ज़ है।

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर Oppo के अधिकारिक अकाउंट से एक तस्वीर साझा की गई है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पेरिस्कोप लेंस के साथ दिखा है। इसके अलावा टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने भी कथित रूप से ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो की एक तस्वीर साझा की थी, जो कंपनी द्वारा साझा की गई अधिकारिक तस्वीर जैसी ही लग रही है। फोन में ग्लॉसी रियर पैनल के साथ मिरर फिनिशिंग दी गई है। टिप्सटर ने एक और रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) साझा करते हुआ दावा किया था कि ये Oppo Find X2 है। फाइंड एक्स2 में भी ट्रिपल रियर कैमरा देखा गया था, लेकिन इस फोन में पेरिस्कोप कैमरा लेंस नहीं था।

दोनों ही फोन में कर्व्ड डिस्प्ले एक होल-पंच के साथ दिया जाएगा। इस डिजाइन को हम Oppo Reno 3 Pro के चीनी वेरिएंट में देख चुके हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि Oppo Find X2 के नए लीक रेंडर का वॉलपेपर ओप्पो के पिछले 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले फोन के टीज़र से मेल खाता है।

डिस्प्ले की बात करें, तो ओप्पो ने खुलासा किया है कि फाइंड एक्स2 की स्क्रीन 67.8-डिग्री कर्व्ड एंगल के साथ आएगी। डिस्प्ले के बारे में और जानकारी देते हुए एक अन्य टीज़र पोस्टर ज़ारी हुआ है, इस फोन में 800 निट्स से लेकर 1200 निट्स ब्राइटनेस, 5,000,000:1 कॉनट्रास्ट रेशियो और 100 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर गामुट है। इसके अलावा फोन में 120 हर्ट्ज़ एचडीआर10+ डिस्प्ले जो 240 टच सैम्पलिंग रेट देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Find X2, Oppo Find X2 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.