• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस

Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस

Oppo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14 Plus 5G लॉन्च कर दिया है।

Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस

Photo Credit: Oppo

Oppo K14 Plus 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oppo K14 Plus 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo K14 Plus 5G में 8000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oppo K14 Plus 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स चिपसेट है।
विज्ञापन

Oppo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14 Plus 5G लॉन्च कर दिया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स चिपसेट दिया गया है जो कि दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। आइए Oppo K14 Plus 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo K14 Plus 5G Price

Oppo K14 Plus 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999,  8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹32,999 और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹35,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ओप्पो की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए 8 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। यह फोन स्टार व्हाइट और सोलर ऑरेंज कलर के विकल्प में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत ₹4,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। इसके अलावा 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिल रहा है।

Oppo K14 Plus 5G Features & Specifications

Oppo K14 Plus 5G में 6.78 इंच की एमोलेड अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272  पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 450पीपीआई है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 16 पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W सुपरवूक फ्लैश चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी 705.4 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देती है। 30.33 घंटे तक वॉट्सऐप वॉयस कॉल, 15.03 घंटे तक इंस्टाग्राम ब्राउजिंग और 12.64 घंटे तक BGMI गेमिंग का सपोर्ट करेगी। 6 साल के बाद भी बैटरी 80 प्रतिशत तक रहती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो K14 Plus 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिसके साथ यह ल्यूमिनस रेंडरिंग इंजन के साथ सीमलेस एनिमेशन प्रदान करेगा। ट्रिनिटी इंजन के साथ शानदार मल्टीटास्किंग मिलेगी। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन 16GB तक RAM एक्सपेंशन तक सपोर्ट करेगा। इसमें 5000mm2 का सुपरकूल VC सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी हीटिंग से बचाव होगा। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 162.6 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.4 मिमी और वजन 207 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, QZSS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »