Oppo Find X2 Neo रिटेल साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन और कीमत सार्वजनिक

Oppo Find X2 Neo सिंगल सिम फोन होगा, जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस पर काम करेगा। इस फोन में 6.5 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2020 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने मार्च में लॉन्च की थी Find X2 सीरीज़
  • कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है 'Oppo Find X2 Lite'
  • Oppo Find X2 Neo हॉलैंड की रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट

Oppo द्वारा नहीं की गई Find X2 Neo की पुष्टि

Oppo ने पिछले महीनें Oppo Find X2 सीरीज़ लॉन्च की थी, जिसमें Oppo Find X2 और Find X2 Pro स्मार्टफोन शामिल थे। हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज़ का नया एडिशन 'Oppo Find X2 Lite' पुर्तगाल में लॉन्च किया। अब हॉलैंड की एक रिटेल वेबसाइट से इशारा मिला है कि फाइंड एक्स2 सीरीज में एक और स्मार्टफोन जुड़ने वाला है, और इस फोन का नाम होगा Oppo Find X2 Neo। वेबसाइट पर फोन को कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो स्मार्टफोन में 5जी सपोर्ट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर जैसे कई अन्य फीचर्स शामिल होंगे। गौर करने वाली बात यह भी है कि यह पहली बार नहीं है कि Oppo के किसी स्मार्टफोन को लेकर ऐसी खबर आई हो। इससे पहले पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ओप्पो चीन में लॉन्च किए गए Oppo Reno 3 स्मार्टफोन दूसरे देशों में फाइंड एक्स2 सीरीज़ के हिस्से के तौर पर लॉन्च करेगा।
 

Oppo Find X2 Neo price (expected)

ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो फोन डच रिटेल वेबसाइट Belsimpel पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में Oppo Find X2 Neo फोन 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और ब्लैक व ब्लू कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट हुआ है। फोन की कीमत EUR 719 (लगभग 59,900 रुपये) बताई गई है।

याद दिला दें कि Oppo Find X2 फोन 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत EUR 999 (लगभग 83,400 रुपये) है। Oppo Find X2 Lite इसी हफ्ते लॉन्च हुआ था, जिसकी कीमत का खुलासा होना अभी रहता है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि ओप्पो ने इस ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। न ही ओप्पो निदरलैंड वेबसाइट पर भी इस फोन को लेकर कोई जानकारी दी गई है।
Advertisement
 

Oppo Find X2 Neo specifications (expected)

Belsimpel के मुताबिक, Oppo Find X2 Neo सिंगल सिम फोन होगा, जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस पर काम करेगा। इस फोन में 6.5 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जाएगा। ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो 12 जीबी रैम के साथ आएगा।

कैमरा की बात करें, तो ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लिस्ट है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का और आखिरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 44 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा, जो कि होल-पंच डिज़ाइन के साथ स्थित है।
Advertisement

जैसा कि पहले बताया फाइंड एक्स2 नियो स्मार्टफोन में 256 जीबी स्टोरेज भी दी जाएगी।

कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो फाइंड एक्स2 में जीपीएस सपोर्ट, ब्लूटूथ वी5.1 और डुअल-बैंड वाई-फाई आएगा। फोन की बैटरी 4,025 एमएएच के साथ लिस्ट की गई है, जिसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। आखिर में फोन का डाइमेंशन दिया गया है 159.4x72.4x7.7एमएम के इस फोन का भार 171 ग्राम होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.