Oppo Find X लॉन्च, अनोखे कैमरा स्लाइडर वाले इस फोन में है 8 जीबी रैम

लंबे समय से आ रहीं जानकारियों के बाद आखिरकार Oppo ने अपना फ्लैगशिप फोन Find X लॉन्च कर दिया है। Oppo Find X के...

Oppo Find X लॉन्च, अनोखे कैमरा स्लाइडर वाले इस फोन में है 8 जीबी रैम

Oppo Find X

ख़ास बातें
  • Oppo Find X की कीमत 999 यूरो (करीब 79,000 रुपये) है
  • 12 जुलाई को भारत में लॉन्च हो सकता है ओप्पो फाइंड एक्स
  • Oppo Find X में 6.42 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है
विज्ञापन
लंबे समय से आ रहीं जानकारियों के बाद आखिरकार Oppo ने अपना फ्लैगशिप फोन Find X लॉन्च कर दिया है। Oppo Find X के ख़ास फीचर हैं -  इसका मोटोराइज्ड कैमरा स्लाइडर, जो अपने आप पॉप-अप होता है। Oppo Find X के लिए दावा किया गया है कि इसका स्लाइडर 3 लाख बार जांचा गया है। अन्य प्रमुख फीचर हैं - स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 3डी फेशियल स्कैनिंग।  Oppo का यह नया फ्लैगशिप इसी साल अगस्त से उपलब्ध करवाया जाएगा। कंपनी ने  Oppo Find X की कीमत से भी पर्दा उठा दिया है।
 

Oppo Find X कीमत, उपलब्धता

पेरिस इवेंट में Oppo ने Find X की कीमत से पर्दा उठाया। स्मार्टफोन की कीमत 999 यूरो (करीब 79,000 रुपये) है। जिसे अगस्त में उपलब्ध करवाया जाएगा। भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी 12 जुलाई को मिल सकती है। चीन में इवेंट का आयोजन 29 जून को किया गया है। इसके अलावा Oppo Find X का लिमिटेड लैंबर्गिनी एडिशन भी है, जिसमें 512 जीबी स्टोरेज दिया गया है। कार्बन फाइबर बैक, सुपर वीओओसी फ्लैश चार्ज से लैस इस फोन की कीमत 1,699 यूरो (1,34,400 रुपये) है।
 

Oppo Find X डिज़ाइन

Oppo Find X दो वेरिएंट में आया है - रेड और ब्लू। स्मार्टफोन में बेज़ल रहित डिस्प्ले है। छोटा चिन और 3डी फेशियल स्कैनिंग यूज़र को मिलेगी। इसीलिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। Oppo ने इसे ओ-फेस रिकग्निशन कहा है और दावा किया है कि यह 20 गुना सुरक्षित है फिंगरप्रिंट सेंसर से।
 
oppo find x inline 2

Oppo Find X में है 8 जीबी रैम

Oppo Find X में चमकदार मेटल बैक कर्व्ड एजेस के साथ मिलेगा। इसमें फ्रंट व बैक पर कैमरा सेंसर नहीं मिलेंगे। इसकी जगह स्मार्टफोन में मोटोराइज्ड स्लाइडर है, जो खुलता है और अपने आप बंद हो जाता है। फोन को जैसे ही आप ऑन करते हैं, अनलॉक करने के लिए स्वाइप करते हैं तो पॉप-अप कैमरा खुलेगा और आपका फेस स्कैन होगा। स्लाइडर के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट में सिंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट डिस्प्ले पर गैलेक्सी एस9 जैसा कर्व है। अन्य फीचर में है - 3डी ओमोजी, जो ऐप्पल के एनीमोजी से प्रेरित है।   
 

Oppo Find X स्पेसिफिकेशन

लेटेस्ट ऑप्पो स्मार्टफोन कलरओएस 5.1 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित है। फोन में डुअल सिम स्लॉट है। Oppo Find X में 6.42 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.8 फीसदी है। स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा के साथ आया है। Oppo Find X में काम करता है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर। साथ देते हैं एड्रेनो 630 जीपीयू और 8 जीबी रैम। स्मार्टफोन में 256 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। हालांकि, एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प नहीं मिलेगा।
 
oppo find x inline

Oppo Find X चलता है एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर

अब आते हैं कैमरा डिपार्टमेंट पर। Oppo Find X में 16+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसमें एफ 2.0 व एफ 2.2 अपर्चर (क्रमश:) दिया गया है। साथ में एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन रिकग्निशन तकनीक भी इस्तेमाल हुई है। फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है, जिसमें एफ 2.0 अपर्चर मिलेगा। यह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में भी बेहतर भूमिका निभाएगा।

स्मार्टफोन में 3730 एमएएच की बैटरी है। वीओओसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस हैं। Oppo Find X का वज़न 186 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning design
  • Good camera performance
  • Vivid display
  • Snappy performance
  • कमियां
  • No IP rating
  • Hidden camera slows down face recognition
डिस्प्ले6.42 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3730 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, oppo find x, oppo launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »