Oppo Find X लॉन्च हुआ भारत में, जानें इसकी सारी ख़ासियतें

भारत में ओप्पो फाइंड एक्स के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत है 59,999 रुपये।

Oppo Find X लॉन्च हुआ भारत में, जानें इसकी सारी ख़ासियतें

Oppo Find X

ख़ास बातें
  • Oppo Find X में 16+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • Oppo Find X में काम करता है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर
  • 3730 एमएएच की बैटरी है ओप्पो फाइंड एक्स
विज्ञापन
चीनी कंपनी ओप्पो ने मोटोराइज़्ड स्लाइडर से लैस अपने अनोखे फोन Oppo Find X को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के ज़रिए Oppo ने अपनी Find सीरीज़ को एक बार फिर से ज़िंदा करने की कोशिश की है। अहम खासियत की बात करें तो ओप्पो फाइंड एक्स ओ-फेस रिकग्निशन तकनीक, 8 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और प्रीमियम ऑल-ग्लास डिज़ाइन के साथ के साथ आता है। ओप्पो का यह फोन एक मोटराइज़्ड स्लाइडर के साथ आता है जिसमें फ्रंट और रियर कैमरे को जगह मिली है। बता दें कि इस फोन को सबसे पहले पेरिस में लॉन्च किया गया था।
 

Oppo Find X की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में ओप्पो फाइंड एक्स के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत है 59,999 रुपये। गौर करने वाली बात है कि भारत में उपलब्ध कराए गए वेरिएंट में कंपनी ने 3730 एमएएच की बैटरी दी है जो VOOC फास्टर चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, चीन में 256 जीबी वेरिएंट 3400 एमएएच बैटरी और सुपर VOOC फ्लैश चार्ज के साथ आता है। इसे सुपर फ्लैश वेरिएंट का भी नाम मिला है। इवेंट में Oppo Find X Automobili Lamborghini Edition को भी पेश किया गया। हालांकि, इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। यह फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर मिलेगा। हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग 25 जुलाई से शुरू होगी। इसे 3 अगस्त से बेचा जाएगा। भारतीय मार्केट में यह फोन रेड और आइस ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।
 

Oppo Find X स्पेसिफिकेशन

लेटेस्ट ऑप्पो स्मार्टफोन कलरओएस 5.1 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित है। फोन में डुअल सिम स्लॉट है। Oppo Find X में 6.42 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.8 फीसदी है। स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा के साथ आया है। Oppo Find X में काम करता है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर। साथ देते हैं एड्रेनो 630 जीपीयू और 8 जीबी रैम। स्मार्टफोन में 256 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। हालांकि, एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प नहीं मिलेगा।

अब आते हैं कैमरा डिपार्टमेंट पर। Oppo Find X में 16+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसमें एफ 2.0 व एफ 2.2 अपर्चर (क्रमश:) दिया गया है। साथ में एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन रिकग्निशन तकनीक भी इस्तेमाल हुई है। फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है, जिसमें एफ 2.0 अपर्चर मिलेगा। यह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में भी बेहतर भूमिका निभाएगा।

स्मार्टफोन में 3730 एमएएच की बैटरी है। वीओओसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस हैं। Oppo Find X का वज़न 186 ग्राम है।
 

Oppo Find X डिज़ाइन

Oppo Find X दो वेरिएंट में आया है - रेड और ब्लू। स्मार्टफोन में बेज़ल रहित डिस्प्ले है। छोटा चिन और 3डी फेशियल स्कैनिंग यूज़र को मिलेगी। इसीलिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। Oppo ने इसे ओ-फेस रिकग्निशन कहा है और दावा किया है कि यह 20 गुना सुरक्षित है फिंगरप्रिंट सेंसर से।

Oppo Find X में चमकदार मेटल बैक कर्व्ड एजेस के साथ मिलेगा। इसमें फ्रंट व बैक पर कैमरा सेंसर नहीं मिलेंगे। इसकी जगह स्मार्टफोन में मोटोराइज्ड स्लाइडर है, जो खुलता है और अपने आप बंद हो जाता है। फोन को जैसे ही आप ऑन करते हैं, अनलॉक करने के लिए स्वाइप करते हैं तो पॉप-अप कैमरा खुलेगा और आपका फेस स्कैन होगा। स्लाइडर के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट में सिंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट डिस्प्ले पर गैलेक्सी एस9 जैसा कर्व है। अन्य फीचर में है - 3डी ओमोजी, जो ऐप्पल के एनीमोजी से प्रेरित है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning design
  • Good camera performance
  • Vivid display
  • Snappy performance
  • कमियां
  • No IP rating
  • Hidden camera slows down face recognition
डिस्प्ले6.42 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3730 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Find X Launched, Oppo Find X Price
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »