Oppo Find N6 में मिल सकती है बिना क्रीज वाली फोल्डेबल स्क्रीन, अगले महीने होगा लॉन्च

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज की विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है। इसमें हिंज स्ट्रक्चर भी बेहतर हो सकता है। यह पिछले वर्ष फरवरी में पेश किे गए Oppo Find N5 की जगह लेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 फरवरी 2026 20:18 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N6 को मार्च में लॉन्च किया जाएगा
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज की विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में हिंज स्ट्रक्चर भी बेहतर हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find N6 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज की विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है। इसमें हिंज स्ट्रक्चर भी बेहतर हो सकता है। यह पिछले वर्ष फरवरी में पेश किे गए Oppo Find N5 की जगह लेगा। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि Oppo Find N6 को TÜV Rheinland की टेस्टिंग में 'सबसे फ्लैट' फोल्डेबल स्मार्टफोन कहा गया है। इसमें टाइटेनियम एलॉय हिंज और अलग मेमोरी ग्लास सॉल्यूशन हो सकता है जिससे क्रीज की विजिबिलिटी कम होगी और ड्यूरेबिलिटी में सुधार होगा। 

Advertisement

इस वर्ष एक अन्य बड़ी स्मार्टफोन कंपनी भी इसी तरह का फोल्डेबल डिजाइन पेश कर सकती है। शॉर्ट ऐप TikTok पर एक यूजर ने कथित तौर पर Oppo Find N6 का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें यह स्मार्टफोन का इनर डिस्प्ले लगभग बिना क्रीज के दिख रहा है। इसे अनफोल्ड करने पर बहुत कम क्रीज है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने की योजना है। 

हाल ही में Oppo की Find सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर, Zhou Yibao ने बताया था कि कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 होगा। इस स्मार्टफोन को मार्च में चाइनीज न्यू ईयर के जश्न के बाद लॉन्च किया जाएगा।  इससे पहले Yibao ने आगामी स्मार्टफोन का टीजर भी दिया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को ऑरेंज और टाइटेनियम कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Oppo Find N6 को चीन के अलावा दक्षिण एशिया और यूरोप के चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की संभावना कम है। Oppo Find N6 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें AI Pen के लिए सपोर्ट हो सकता है। Oppo Find N5 में 8.12 इंच 2K (2,480 x 2,248 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के डायनैमिक रिफ्रेश रेट के साथ है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की कवर स्क्रीन 6.62 इंच 2K (2,616 x 1,140 पिक्सल) की है। Oppo Find N6 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  3. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  5. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  6. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  7. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  9. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  10. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.