Oppo Find N5

Oppo Find N5 - ख़बरें

  • Oppo Find N5 vs Xiaomi Mix Fold 4: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
    Oppo Find N5 बाजार में लॉन्च हो गया है, जिसका मुकाबला Xiaomi Mix Fold 4 से हो रहा है। Xiaomi Mix Fold 4 की कीमत 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 युआन (लगभग 1,03,000 रुपये) और Oppo Find N5 के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत SGD 2,499 (लगभग 1,62,571 रुपये) है। Xiaomi Mix Fold 4 में ऑक्टा कोर स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है। वहीं Oppo Find N5 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है।
  • Oppo ने लॉन्च किया Find N5, 8.12 इंच इनर डिस्प्ले, 5,600mAh डुअल-सेल बैटरी
    इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस SGD 2,499 (लगभग 1,61,100 रुपये) का है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Find N5 को फोल्ड करने पर थिकनेस 8.93 mm की है। इसकी बिक्री 28 फरवरी से सिंगापुर में शुरू होगी। इसे Misty White और Cosmic Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 vs Oppo Find N5: जानें 2025 में कौन रहेगा बेस्ट फोल्डेबल फोन
    Samsung Galaxy Z Fold 6 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये है। वहीं Oppo Find N5 बाजार में $1600 (लगभग 1,39,007 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। Find N5 कल यानी कि 20 फरवरी, 2025 को बाजार में पेश होगा। Samsung Galaxy Z Fold6 में 6.3 इंच की HD+ डायनामिक AMOLED 2X एक्सटरनल डिस्प्ले है। वहीं Oppo Find N5 में 8.12 इंच की LTPO3 OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Oppo Find N5 फोन में होगा 8.12 इंच बड़ा डिस्प्ले, लॉन्च से पहले कंपनी ने किया खुलासा
    Oppo का फोल्डेबल फोन Oppo Find N5 लॉन्च के कगार पर है। कंपनी ने इस फोन को एक बार फिर से टीज किया है। नए टीजर में फोन के डिस्प्ले के बारे में काफी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। फोन में कंपनी 8.12 इंच का डिस्प्ले देने जा रही है। यह इस फोन का भीतरी डिस्प्ले होगा। इसी के साथ कहा गया है कि इसमें TUV Rheinland Crease सर्टिफिकेशन मिलेगा।
  • OnePlus Open 2 नहीं होगा 2025 में लॉन्च, कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट
    OnePlus Open 2 का लॉन्च कंपनी ने 2025 के लिए टाल दिया है। वहीं दूसरी तरफ Oppo Find N5 के लिए भी अफवाहें थीं कि यह ग्लोबल लेवल पर OnePlus Open 2 बनकर लॉन्च होगा। इन अटकलों पर भी वनप्लस ने विराम लगा दिया। कंपनी ने कम्युनिटी फोरम पोस्ट में कहा कि वह इस साल कोई भी फोल्डेबल फोन रिलीज नहीं करेगी। OnePlus Open यूजर्स को अपडेट्स और सर्विसेज मिलती रहेंगी।
  • Oppo Find N5 के साथ खत्म होगी फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी समस्या! तस्वीरों में नहीं दिखाई दे रही डिस्प्ले क्रीज
    चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर Oppo के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने Oppo Find N5 की लाइव फोटो शेयर किए हैं। डिवाइस को अनफोल्ड अवस्था में दिखाया गया है, जिनमें से कुछ तस्वीरों में स्क्रीन ऑफ है और एक में स्क्रीन ऑन है और दोनों ही स्थिति में डिस्प्ले पर किसी प्रकार की क्रीज विजिबल नहीं है। यह हालिया लीक्स को सच साबित करता है, जिनमें दावा किया गया था कि Oppo Find N5 में न के बराबर क्रीज विजिबल होगी।
  • तहलका मचाने वाले चाइनीज AI मॉडल DeepSeek-R1 के साथ आएगा Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन, जानें कब होगा लॉन्च?
    Oppo Find N5 में DeepSeek-R1 का डीप इंटिग्रेशन होगा। ब्रांड के अनुसार, यह मॉडल सीमलेस वॉयस एक्टिवेशन और स्मार्ट फंक्शन को सक्षम करेगा। DeepSeek-R1 इंटिग्रेशन वाला यह पहला Oppo स्मार्टफोन होगा। बिल्ट-इन AI मॉडल के साथ यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए AI असिस्टेंट को एक्टिवेट करके उसके साथ इंटरैक्ट कर सकेंगे। यह मॉडल Oppo के मौजूदा Xiaobu असिस्टेंट के साथ मिलकर काम करेगा, जिसकी बदौलत बेसिक AI टास्क के अलावा, Find N5 पर यूजर्स ऑनलाइन सर्च क्षमता को इनेबल करके मैन्युअल इनपुट के बिना रियलटाइम जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • Oppo Find N5 का लॉन्च कंफर्म, 16GB रैम, 5600mAh बैटरी के साथ 20 फरवरी को देगा दस्तक, जानें सबकुछ
    Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन 20 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। Oppo Find N5 तीन शेड्स- Dusk Purple, Jade White और Satin Black में लॉन्च होगा। फोन में पिछले मॉडल Oppo Find N3 की तुलना में कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन बदला नजर आ रहा है। फोन में अलर्ट स्लाइडर और साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने वाला है। ओप्पो का Find N5 5,600mAh बैटरी से लैस होगा।
  • Oppo Find N5 अगले 2 हफ्तों में होगा लॉन्च! दुनिया के सबसे पतले फोल्डेबल फोन का टीजर वीडियो आउट
    वीबो पर Zhou Yibao का लेटेस्ट पोस्ट कहता है कि Oppo Find N5 को चीन में अगले दो हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा, जिसका मतलब है कि फोन 19 या 20 फरवरी के आसपास लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इसकी सटीक लॉन्च डेट के आने वाले दिनों में सामने आने की उम्मीद है। Oppo ने एक अन्य पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया, जो Find N5 के पतले डिजाइन को टीज करता है। इसमें दिखाया गया है कि Find N5 अपने पिछले जनरेशन के मॉडल, Find N3 की तुलना में और अधिक पतला होगा। 
  • Oppo Find N5 देगा Watch X2 के साथ दस्तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
    Oppo अपना फोल्डेबल फोन Oppo Find N5 फरवरी या मार्च में पेश कर सकता है। इसे दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन कहा जा रहा है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। यह फोन IPX6, IPX8 और IPX9 रेटिंग से बी लैस होगा। Find N5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है, जिसमें जूम शूट के लिए पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है।
  • Oppo Find N5 और Find X8 Ultra में होगा मैक्रो कैमरा! किस काम आएगा? जानें
    Oppo Find N5 का इंतजार फरवरी में खत्‍म हो जाएगा। इस फोल्‍डेबल फोन को कई खूबियों के साथ लाने की तैयारी है। टिप्‍सटर स्‍मार्ट पिकाचु ने बताया है कि Find N5 में अल्‍ट्रा-थिन फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। इनर डिस्‍प्‍ले के अलावा एक आउटर डिस्‍प्‍ले भी होगा। टिप्‍सटर का कहना है कि Oppo Find N5 और Find X8 Ultra में टेलिफोटो मैक्रो कैमरा दिया जाएगा।
  • Apple के सबसे प्रीमियम टैबलेट से भी पतला होगा Oppo का अपकमिंग फोल्डेबल फोन! सोशल मीडिया में शेयर की गई फोटो
    Oppo के ओवरसीज मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विसेज के अध्यक्ष, बिली झांग ने X पर एक पोस्ट में अपकमिंग Oppo Find N5 की तुलना Apple के अब तक लॉन्च किए गए सबसे पतले डिवाइस, यानी iPad Pro (M4) के साथ की। Apple के इस टैबलेट की मोटाई 5.1mm है। फिलहाल Oppo ने Find N5 की मोटाई का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स की मानें तो यह फोन अनफोल्ड होने पर लगभग 4mm मोटा होगा।
  • Oppo Find N5 फोन की इमेज फिर लीक, डिस्प्ले और कैमरा का डिजाइन आया नजर!
    Oppo Find N5 की ताजा इमेज लीक हो गई हैं। लीक हुई इमेज में फोन के डिस्प्ले और कैमरा मॉड्यूल को देखा जा सकता है। फोन फोल्डेड स्थिति में 9.2mm का बताया गया है। कंपनी के अनुसार यह दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन होगा। कंपनी ने कैमरा बम्प को काफी घटा दिया है। फोन में अलर्ट स्लाइडर है जो लेफ्ट स्पाइन पर है। राइट में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं।
  • Oppo Find N5 को मिला 3C सर्टीफिकेशन, 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग जैसे होंगे फीचर्स!
    Oppo Find N5 फरवरी में चीन की मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन को चीन के 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है। इसके दो वेरिएंट्स यहां पर नजर आए हैं जिनके मॉडल नम्बर PKH110 और PKH120 बताए गए हैं। PKH110 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा। दोनों ही वेरिएंट्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने की संभावना है। फोन में 5,700mAh की बड़ी बैटरी होगी। फोन टाइटेनियम बिल्ड में आ सकता है।
  • बेहद पतला होने के बाद भी Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन में मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, कंपनी ने शेयर किया वीडियो
    Oppo की Find सीरीज के प्रोडक्‍ट मैनेजर झोउ यिबाओ (Zhou Yibao) ने अपने एक पोस्ट में फोल्डेबल फोन में मिलने वाली वायरलेस चार्जिंग क्षमता को टीज किया है। उन्होंने एक कार क अंदर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें फोन कार के चार्जिंग पैड पर चार्ज हो रहा है। उन्होंने पोस्ट में आगे यह भी बताया कि BYD, NIO और अन्य पॉपुलर EV ब्रांडों के इन-कार वायरलेस चार्जिंग सिस्टम भी Oppo की फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेंगे।

Oppo Find N5 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »