Oppo F7 का क्रिकेट लिमिटेड एडिशन लॉन्च, कीमत 21,990 रुपये

IPL 2018 की खुमारी के बीच Oppo ने Oppo F7 का नया डायमंड ब्लैक: क्रिकेट लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह एडिशन 14 मई से Oppo के रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिकने शुरू होंगे

Oppo F7 का क्रिकेट लिमिटेड एडिशन लॉन्च, कीमत 21,990 रुपये

Oppo F7

ख़ास बातें
  • IPL 2018 की खुमारी के बीच Oppo ने Oppo F7 नए एडिशन से उठाया पर्दा
  • क्रिकेट लिमिटेड एडिशन में एक स्पेसिफिकेशन का है अंतर
  • यह एडिशन 14 मई से Oppo के रिटेल स्टोर व फ्लिपकार्ट पर बिकेगा
विज्ञापन
IPL 2018 की खुमारी के बीच Oppo ने Oppo F7 का नया डायमंड ब्लैक: क्रिकेट लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह एडिशन 14 मई से Oppo के रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिकने शुरू होंगे। Oppo F7 के इस वेरिएंट की कीमत भी 21,990 रुपये होगी। Oppo F7 के इस ख़ास वेरिएंट के तीन यूनिट पर हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन और रोहित शर्मा के हस्ताक्षर होंगे। जबकि, बचे हुए यूनिट एक फैंसी केस कवर के साथ आएंगे। इन क्रिकेटर्स को हाल में कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस होकर आएगा।

Oppo F7 के इस नए एडिशन के स्पेसिफिकेशन और फीचर भी स्टैंडर्ड मॉडल जैसे हैं। अंतर इसके डायमंड ब्लैक फिनिश का है। Oppo F7 की बात करें तो यह हैंडसेट 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट में भी आता है, जिसकी कीमत 26,990 रुपये है। 6 जीबी वाला वेरिएंट सिर्फ सोलर रेड और डायमंड ब्लैक विकल्प में ही मौज़ूद है। स्मार्टफोन भारत में मार्च महीने में लॉन्च हुआ था।
 

Oppo F7 की कीमत, स्पेसिफिकेशन

भारत में Oppo F7 स्मार्टफोन 21,990 रुपये में मिलेगा। ओप्पो एफ7 सोलर रेड और मूनलाइट सिल्वर रंग में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। Oppo F7 Diamond Black और Oppo F7 Sunrise Red, जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस हैं, 26,990 रुपये में मिलेंगे।

डुअल सिम Oppo F7 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल स्क्रीन 2.0 डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। रैम में यूज़र के लिए पास दो विकल्प हैं- 4 जीबी या 6 जीबी।

Oppo F7 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह रियल-टाइम एचडीआर क्षमता के साथ आता है। कंपनी ने एआई ब्यूटी 2.0 ऐप के बारे में भी बताया है। बताया गया है कि यह 296 फेसियल रिकग्निशन प्वाइंट को स्कैन कर सकता है। ओप्पो ने बताया कि यह ऐप किसी भी शख्स की उम्र, लिंग और त्वचा के रंग की पहचान कर सकता है।

इनबिल्ट स्टोरेज के लिहाज से भी इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट हैं- 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Oppo F7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। बैटरी 3400 एमएएच की है। डाइमेंशन 156x75.3x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very light
  • Good battery life
  • Speedy CPU
  • High-quality selfie camera
  • कमियां
  • No fast charging
  • UI feels clunky and dated
  • Lacks premium feel
डिस्प्ले6.23 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo F7, Oppo F7 price, Oppo F7 Features, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »