Oppo F5 में है 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Oppo F5 यूनिबॉडी मेटल डिज़ाइन के साथ आता है। बता दें कि ओप्पो ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ओप्पो एफ5 भारत में 2 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2017 11:23 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3200 एमएएच की बैटरी है
  • ओप्पो एफ5 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है
  • ओप्पो एफ5 में 6 इंच फुलएचडी+ स्क्रीन है
ओप्पो ने फिलीपींस में आयोजित हुए एक इवेंट में अपना लेटेस्ट सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन एफ5 लॉन्च कर दिया है। ओप्पो एफ5 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल एचडी+ डिसप्ले। इसके अलावा स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। Oppo F5 यूनिबॉडी मेटल डिज़ाइन के साथ आता है।  बता दें कि ओप्पो ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ओप्पो एफ5 भारत में 2 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

ओप्पो एफ5 की कीमत व उपलब्धता
ओप्पो एफ5 को 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 15,990 फिलीपीन पेसो (करीब 19,900 रुपये) है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा जबकि 6 जीबी रैम वेरिएंट को रेड कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट फिलीपींस में 3 नवंबर तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 4 नवंबर से शुरू होगी।यह स्मार्टफोन नवंबर में रूस और दक्षिणपूर्व एशियाई बाज़ारों इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, थाइलैंड और वियतनाम में भी उपलब्ध कराया जाएगा। ओप्पो, एफ5  जीबी एडिशन और एफ5 यूथ वेरिएंट बाद में लॉन्च किया जाएगा।

ओप्पो एफ5 के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
ओप्पो एफ5 में 6 इंच  फुलएचडी+ (1080 ×2160 पिक्सल्स) 18:9  आस्पेक्ट रेशियो वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथा आता है। फोन में एक 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी23 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली जी71 एमपी2 जीपीयू है। हम पहले ही बता चुके हैं कि स्मार्टफोन 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के विकल्प में आएगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है।


फोटोग्राफी की बात करें तो ओप्पो एफ5 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। फोन में ब्यूटी रिकग्निशन टेक्नोलॉजी है सेल्फी को बेहतर बनाने के साथ ही बोकेह इफेक्ट जेनरेट करती है। जो एक  जबकि अपर्चर एफ/1.8 और एलईडी फ्लैश के साथ एक 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है।
Advertisement

ओप्पो का यह स्मार्टफोन एंड्ऱॉयड 7.1 नूगा आधारित कलर ओएस 3.2 पर चलता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। ओप्पो एफ5 में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक फ़ीचर भी दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 156.5 x 76 x 7.5 मिलीमीटर और वज़न 152 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3200 एमएएच की बैटरी है।

फोन में ओ-शेयर फाइल शेयरिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे ब्लूटूथ की तुलना में 100 गुना तेजी से फाइल ट्रांसफर करने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम ऑडियो जैक व एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। फोन में डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर, जी-सेंसर और ई-कंपास दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, high quality screen
  • Good battery life
  • Good front and rear camera quality
  • Bad
  • Face recognition is gimmicky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी23

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.