Oppo F3 Lite लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा

ओप्पो ने हाल ही में अपने सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन ओप्पो एफ3 का स्पेशल दिवाली एडिशन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस सीरीज़ में एक नया डिवाइस ओप्पो एफ3 लाइट लॉन्च किया है। बता दें कि ओप्पो एफ3 लाइट एक तरह से ओप्पो ए57 की ही रीब्रांडिंग है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2017 11:06 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ3 में एक 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
  • फोन की कीमत करीब 15,800 रुपये है
  • ओप्पो एफ3 लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
चीनी कंपनी ओप्पो ने हाल ही में अपने सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन ओप्पो एफ3 का स्पेशल दिवाली एडिशन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस सीरीज़ में एक नया डिवाइस ओप्पो एफ3 लाइट लॉन्च किया है। बता दें कि Oppo F3 Lite एक तरह से ओप्पो ए57 की ही रीब्रांडिंग है। ओप्पो ए57 को इसी साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। चीन में पिछले साल ओप्पो ए57 लॉन्च हुआ था और यह भारत में भी उपलब्ध है। ओप्पो एफ3 लाइट को अभी वियतनाम की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

वियतनाम की वेबसाइट पर ओप्पो एफ3 लाइट की मार्केटिंग एक सेल्फी डिवाइस के तौर पर की जा रही है। ओप्पो एफ3 लाइट ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। ओप्पो एफ3 लाइट की कीतम 5,49,000 वियतनामी डॉलर (करीब 15,800 रुपये) है। इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.2 और पीडीएएफ के साथ एक 16 मेगापिक्सल के लेज़र ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में ब्यूटीफाई 4.0 इफेक्ट भी हैं जिससे बैकग्राउंड को ब्लर किया जा सकता है। फोन में आगे की तरफ़ एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे होम बटन में ही इंटिग्रेट किया गया है।
Advertisement

ओप्पो एफ3 लाइट में एक 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले है। सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है व स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

ओप्पो एफ3 लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कलर ओएस 3.0 स्किन दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। इस स्मार्टफोन में 2900 एमएएच की बैटरी है। ओप्पो ए57 का डाइमेंशन 149.1x72.9x7.65 मिलीमीटर और वज़न 147 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.