ओप्पो ए57 भारत में लॉन्च, 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस

ओप्पो ए57 भारत में लॉन्च, 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए57 भारतीय मार्केट में 14,990 रुपये में मिलेगा
  • स फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 435 प्रोसेसर है
  • रैम 3 जीबी और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने भारत में अपना ए57 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ओप्पो ए57 भारतीय मार्केट में 14,990 रुपये में मिलेगा। ओप्पो के हाल के प्रोडक्ट की तरह इसकी भी सबसे अहम खासियत कैमरा है। ओप्पो ए57 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। याद दिला दें कि ओप्पो ने पिछले साल नवंबर महीने के आखिर में ओप्पो ए57 को चीनी मार्केट में लॉन्च किया था।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल सिम ओप्पो ए57 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ओप्पो की कलरओएस 3.0 स्किन दी गई है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 435 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। स्मार्टफोन में 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है।

बात करें कैमरे की तो ओप्पो ए57 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ और एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे होम बटन में ही इंटिग्रेट किया गया है। ओप्पो ए57 में 32 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। इस स्मार्टफोन में 2900 एमएएच की बैटरी है। ओप्पो ए57 का डाइमेंशन 149.1x72.9x7.65 मिलीमीटर और वज़न 147 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good battery life
  • Decent app performance
  • Cameras fare well in daylight
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • No backlit buttons
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »