Oppo F15 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Oppo ने दी जानकारी

अभी Oppo F15 के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन “kick-off 2020 with a new sleek F series smartphone” जैसे शब्दों के इस्तेमाल से साफ है कि कंपनी इसे आधिकारिक तौर पर अगले साल लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2019 11:16 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ15 में वर्टिकल पोजीशन में रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद
  • ओप्पो एफ11 और ओप्पो एफ11 प्रो दो रियर कैमरे के साथ आते हैं
  • Oppo F15 में कम से कम दो रियर कैमरे दिए जाने तय हैं
Oppo अगले साल अपनी एफ-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में उतारेगी। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि भारत में जल्द ही Oppo F15 को लॉन्च किया जाएगा। नाम से साफ है कि ओप्पो एफ15 मार्केट में Oppo F11 और Oppo F11 Pro की जगह लेगा। इन फोन को मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। ओप्पो एफ15 बेहद ही स्लीक और लाइटवेट डिज़ाइन के साथ आएगा। लेकिन कंपनी ने अभी फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है। हालांकि, टीज़र इमेज से किनारों से फोन के डिज़ाइन का अनुमान लगाया जा सकता है।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अभी Oppo F15 के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेकिन “kick-off 2020 with a new sleek F series smartphone” जैसे शब्दों के इस्तेमाल से साफ है कि कंपनी इसे आधिकारिक तौर पर अगले साल लॉन्च कर सकती है। ओप्पो एफ15 को भारत में 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात है कि ओप्पो एफ11 सीरीज़ के दोनों अगले साल मार्च महीने में एक साल पूरा कर देंगे। यानी अपग्रेड का वक्त आ चुका है।

Oppo का कहना है कि Oppo F15 स्लीक डिज़ाइन के साथ आएगा। इसके Oppo F सीरीज़ के फोन सेल्फी केंद्रित होते हैं। इसके आधार पर ओप्पो एफ15 में बेहद ही पावरफुल फ्रंट कैमरे दिए जाने की उम्मीद की जा सकती है। Oppo द्वारा साझा किए गए टीज़र इमेज में फोन किनारे से नज़र आ रहा है। प्रतीत होता है कि फोन के किनारों पर मेटालिक फ्रेम होगा। यहीं पर पावर बटन भी है जिसकी फिनिश मेटालिक फ्रेम जैसी ही है।

इस फोन में वर्टिकल पोजीशन में कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। ओप्पो एफ11 और ओप्पो एफ11 प्रो दो रियर कैमरे के साथ आते हैं। ऐसे में ओप्पो एफ15 में कम से कम दो रियर कैमरे दिए जाने तय हैं। लेकिन मार्केट को देखते हुए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप या क्वाड रियर कैमरा सेटअप को खारिज नहीं किया जा सकता।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F15
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.