ओप्पो एफ1 28 जनवरी को होगा लॉन्च, कैमरा होगी इसकी खासियत

ओप्पो एफ1 28 जनवरी को होगा लॉन्च, कैमरा होगी इसकी खासियत
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो के एफ-सीरीज का पहला स्मार्टफोन ओप्पो एफ1 को भारत में 28 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। ओप्पो ने इस सीरीज के हैंडसेट के बारे में घोषणा सीईएस 2016 ट्रेड शो के दौरान की। फिलहाल, इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है।

ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट स्काई ली के मुताबिक, नई सीरीज में पुराने हैंडसेट की शानदार कैमरा परफॉर्मेंस और डिजाइन को बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि एफ सीरीज के स्मार्टफोन में कुछ शानदार फ़ीचर होंगे और कीमत लुभाने वाली होगी।

शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि ओप्पो एफ1 स्मार्टफोन पिछले महीने चीन में लॉन्च किए गए ओप्पो ए53 का ग्लोबल वर्ज़न होगा। हालांकि, नई रिपोर्ट में अलग दावा किया गया है। हैंडसेट का डिजाइन ओप्पो ए53 से ज़रूर मेल खाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो एफ1 में फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इस कैमरा सेटअप का इस्तेमाल ओप्पो आर7 सीरीज के हैंडसेट में किया जा चुका है। इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा। इस कैमरा केंद्रित फोन में 3 जीबी का रैम होने की भी जानकारी सामने आई है।

हैंडसेट के प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी के बारे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि एफ1 में 5 इंच का डिस्प्ले और क्वालकॉम 615 चिपसेट होगा।

आपको बता दें कि ओप्पो रोटेटिंग कैमरा और फोटो स्टिचिंग टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »