ओप्पो इस महीने लॉन्च करेगी 'शानदार' कैमरे वाले स्मार्टफोन

ओप्पो इस महीने लॉन्च करेगी 'शानदार' कैमरे वाले स्मार्टफोन
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो जनवरी में अपने नए एफ-सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रोटेटिंग कैमरा और फोटो स्टिचिंग टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर इस कंपनी ने बताया कि एफ सीरीज के स्मार्टफोन का मुख्य आकर्षण उनका कैमरा होगा।

ओप्पो एफ-सीरीज का पहला स्मार्टफोन ओप्पो एफ1 जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट स्काई ली के मुताबिक, नई सीरीज में पुराने हैंडसेट की शानदार कैमरा परफॉर्मेंस और डिजाइन को बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि एफ सीरीज के स्मार्टफोन में कुछ शानदार फ़ीचर होंगे और कीमत लुभाने वाली होगी।

फिलहाल, कंपनी द्वारा ज्यादा जानकारी तो नहीं दी गई है। हम ओप्पो द्वारा सीईएस 2016 ट्रेड शो में इस संबंध में और घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं।

इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि ओप्पो एफ1 स्मार्टफोन पिछले महीने चीन में लॉन्च किए गए ओप्पो ए53 का ग्लोबल वर्ज़न होगा। ओप्पो ए53 हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ सीएमओएस सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। ये फ़ीचर तो आज की तारीख में ज्यादातर हैंडसेट का हिस्सा हैं। ऐसे में यह दावा करना है कि यह कैमरा केंद्रित फोन है, थोड़ा अजीब सा लगता है। किसी फैसले पर पहुंचने से पहले हैंडसेट के रिव्यू का इंतज़ार करना ज्यादा ठीक होगा।

ओप्पो ए53 एक डुअल सिम डिवाइस है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स कलरओेएस 2.1 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 पर बेस्ड है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। इसकी पिक्सल डेनसिटी है 267 पीपीआई। यह 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 और 2 जीबी के रैम से लैस होगा। ओप्पो ए53 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »