Oppo A71 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें ख़ूबियां

ओप्पो ने अपनी ए सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ए71 लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी ओप्पो ने पाकिस्तान और मलेशिया की वेबसाइट पर ओप्पो ए71 को लिस्ट कर दिया है। ओप्पो ए71 की कीमत 858 मलेशियाई रिंग्गिट ईक्वल्स (करीब 12,900 रुपये) है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 सितंबर 2017 17:28 IST
ओप्पो ने अपनी ए सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ए71 लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी ओप्पो ने पाकिस्तान और मलेशिया की वेबसाइट पर ओप्पो ए71 को लिस्ट कर दिया है। ओप्पो ए71 की कीमत 858 मलेशियाई रिंग्गिट ईक्वल्स (करीब 12,900 रुपये) है। और यह डिवाइस कंपनी के मलेशिया के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

यह स्मार्टफोन मेटल यूनिबॉडी का बना है। ओप्पो ए71 में 5.2 इंच एचडी टीएफटी  (720x1280 पिक्सल)  रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में एक 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एमटी6750 प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में अपर्चर एफ/2.2 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलर ओएस 3.0 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो ए71 में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन में डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर, जी-सेंसर और ई-कंपास जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 148.1x73.8 x7.6 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  10. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.