Oppo A71 भारत में लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा

ओप्पो ने भारत में अपनी ए सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ए71 लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ए71 की कीमत 12,990 रुपये है। ओप्पो ए71 स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट जैसे फ्लिपकार्ट, पेटीएम, अमेज़न और स्नैपडील पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 सितंबर 2017 16:10 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए71 की कीमत 12,990 रुपये है
  • फोन में अपर्चर एफ/2.2 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलर ओएस 3.1 पर चलता है
ओप्पो ने भारत में अपनी ए सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ए71 लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ए71 की कीमत 12,990 रुपये है। ओप्पो ए71 स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट जैसे फ्लिपकार्ट, पेटीएम, अमेज़न और स्नैपडील पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी खरीदने के लिए उपलब्ध है। Oppo A71 को भारत में ओप्पो की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में फोन को कंपनी की पाकिस्तान और मलेशिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था।

फ्लिपकार्ट से ओप्पो ए71 खरीदने पर कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर है। इसके अलावा, 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। सभी प्री पेड ऑर्डर पर 5 प्रतिशत कैशबैक, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ फोन खरीदने पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं जियो ऑफर के तहत, 399 रुपये वाले 6 रीचार्ज पर अतिरिक्त 60 जीबी 4जी डेटा भी मिलेगा। इसके अलावा स्नैपडील पर भी कई बैंक ऑफर के साथ फोन को खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

ओप्पो ए71 स्मार्टफोन मेटल यूनिबॉडी का बना है। ओप्पो ए71 में 5.2 इंच एचडी टीएफटी  (720x1280 पिक्सल)  रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में एक 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एमटी6750 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 एमपी 2 है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में अपर्चर एफ/2.2 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलर ओएस 3.1 पर चलता है। फोन में स्पिलिट स्क्रीन, आई प्रोटेक्शन डिस्प्ले जैसे फ़ीचर भी ओप्पो ए71 में उपलब्ध हैं। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो ए71 में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन में डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर, जी-सेंसर और ई-कंपास जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 148.1x73.8 x7.6 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.