• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A7 से उठा पर्दा, 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर और 4230 एमएएच की बैटरी है इसमें

Oppo A7 से उठा पर्दा, 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर और 4230 एमएएच की बैटरी है इसमें

Oppo A7 को चुपचाप आधिकारिक तौर पर लिस्ट कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो ओप्पो का यह स्मार्टफोन 4,230 एमएएच बैटरी, डुअल कैमरा सेटअप, एआई सेल्फी कैमरा और ग्रेडिएंट कलर विकल्प के साथ आता है।

Oppo A7 से उठा पर्दा, 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर और 4230 एमएएच की बैटरी है इसमें
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए7 आउट ऑफ बॉक्स कलरओएस 5.2 पर चलेगा
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Oppo A7 के दो वेरिएंट हैं
  • Oppo A7 को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में अभी कुछ नहीं पता
विज्ञापन
Oppo A7 को चुपचाप आधिकारिक तौर पर लिस्ट कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो ओप्पो का यह स्मार्टफोन 4,230 एमएएच बैटरी, डुअल कैमरा सेटअप, एआई सेल्फी कैमरा और ग्रेडिएंट कलर विकल्प के साथ आता है। Oppo A7 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी ओटीजी सपोर्ट है। यह कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन को ओप्पो की चीनी और नेपाली वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारत में लाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Oppo A7 कीमत

ओप्पो ए7 को चीन और नेपाल में पेश किया गया है। चीनी मार्केट में इसकी कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,500 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल का है। फोन को फ्रेश पाउडर, लेक लाइट ग्रीन और एंबर गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है।

वहीं, नेपाली मार्केट में इसका 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल करीब 22,200 रुपये में उपलब्ध है। यहां पर फोन को ग्लेयरिंग गोल्ड और ग्लेज़ ब्लू रंग में बेचा जाएगा।
 

Oppo A7 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ए7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.3 प्रतिशत है और यह वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। रैम और स्टोरेज वेरिएंट मार्केट पर निर्भर करेगा। इसके अलावा Oppo ने स्क्रीन रिजॉल्यूशन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। एक नेपाली साइट ने 720x1520 पिक्सल रिजॉल्यूशन का दावा किया है, जो पुरानी रिपोर्ट से मेल खाता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A7 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, यह 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आएगा। उम्मीद है कि सेल करीब आने पर सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और ओटीजी सपोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। बैटरी 4,230 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 155.9x75.4x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good battery life
  • Looks stylish
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Weak processor
  • Display is only HD+
  • Cameras struggle in low light
  • Annoying spam from some apps
डिस्प्ले6.20 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A7, Oppo A7 Price, Oppo A7 Specifications, Oppo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »