Oppo A7 का 3 जीबी रैम वेरिएंट हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Oppo ने इस महीने ही अपने Oppo A7 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम वेरिएंट 14,990 रुपये में लॉन्च किया था। अब Oppo A7 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम कर दी गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 फरवरी 2019 14:12 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A7 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा
  • Oppo A7 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • 4,230 एमएएच की बैटरी से लैस है ओप्पो ए7
Oppo ने इस महीने ही अपने Oppo A7 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम वेरिएंट 14,990 रुपये में लॉन्च किया था। अब Oppo A7 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम कर दी गई है। इस हैंडसेट को अब 13,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Oppo A7 का यह वेरिएंट नई कीमत में शुक्रवार से उपलब्ध होगा। बता दें कि ओप्पो ए7 दो रियर कैमरा, वाटरड्रॉप नॉच और 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
 

Oppo A7 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की भारत में कीमत

ओप्पो ने गैजेट्स 360 को पुष्टि की है कि ओप्पो ए7 के 3 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 1,000 रुपये कम कर दिया गया है। ओप्पो ए7 अब 13,990 रुपये में बिकेगा। हैंडसेट नई कीमत में Flipkart पर उपलब्ध भी है। Oppo A7 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत कम किए जाने की जानकारी सबसे पहले Mahesh Telecom द्वारा दी गई।
 

Oppo A7 के 3 जीबी रैम वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ए7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.3 प्रतिशत है और यह वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। ओप्पो ए7 में 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Oppo A7 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। यहां 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एक साथ काम करेंगे। बैटरी 4,230 एमएएच की है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा। Oppo A7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.9x75.4x8.1 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good battery life
  • Looks stylish
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Weak processor
  • Display is only HD+
  • Cameras struggle in low light
  • Annoying spam from some apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A7, Oppo A7 3GB RAM Variant, Price Cut

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.