OnePlus 15 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

यह पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 13 की जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अगस्त 2025 17:46 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 13 की जगह ले सकता है

यह पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 13 की जगह ले सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 13 की जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है। 

बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PLK110 के साथ लिस्टिंग हुई है। टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि यह मॉडल नंबर आगामी  OnePlus 15 का है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Qualcomm का Armv8 चिपसेट दिख रहा है। यह आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट हो सकता है। OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। 

Advertisement

इस लिस्टिंग से पता चला है कि Snapdragon 8 Elite 2 में छह एफिशिएंसी कोर्स (3.63 GHz) और दो परफॉर्मेंस कोर्स (4.61 GHz) होंगे। बेंचमार्किंग वेबसाइट पर OnePlus 15 की 16 GB के RAM के साथ टेस्टिंग की गई है। इसे सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 639 प्वाइंट और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 1,871 प्वाइंट मिले हैं। OnePlus 15 में बदले हुए डिजाइन वाला रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। 

हाल ही में कंपनी ने भारत में OnePlus Nord 5 को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4nm Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.83-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1, 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 6,800 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। OnePlus Nord 5 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस मॉडल का प्राइस 31,999 रुपये का है। इसके 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 37,999 रुपये का है। इसे Dry Ice, Marble Sands, Phantom Grey कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए चार वर्ष के Android अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.