OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के पॉप-अप बॉक्स की कीमतों से उठा पर्दा

OnePlus 8 का पॉप-अप बॉक्स 45,999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है वहीं, OnePlus 8 Pro का पॉप-अप बॉक्स 60,999 रुपये के साथ लिस्ट है।

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के पॉप-अप बॉक्स की कीमतों से उठा पर्दा

14 अप्रैल को लॉन्च हुई थी OnePlus 8 सीरीज़

ख़ास बातें
  • OnePlus ने ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किए थे दोनों फोन
  • पॉप-अप बॉक्स में दो फोन कवर और Bullets Wireless Z भी मिलेगा
  • OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro हैं स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस
विज्ञापन
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro का मज़ेदार पॉप-अप बॉक्स अब OnePlus इंडिया की वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गया है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसे न तो बिक्री के लिए लिस्ट किया है और न ही प्री-ऑर्डर के लिए। हाल ही में कंपनी ने वनप्लस 8, वनप्लस 8 प्रो और इसकी एक्सेसरीज़ की भारतीय कीमत का खुलासा किया था, इसके बाद ही यह फोन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हमेशा की तरह इस बार भी कंपनी ने लॉन्च के कुछ घंटों बाद अलग-अलग पॉप-अप इवेंट आयोजित किए। इन पॉप-अप इवेंट्स में कंपनी अपने नए-नवेले प्रोडक्ट्स को शो-केस करती है, कुछ मामलों में प्रोडक्ट के मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध होने से पहले कंपनी फैन्स को इन्हें खरीदने का मौका देती है। हालांकि, इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनी को अपना यह पॉप-अप इवेंट ऑनलाइन आयोजित करना पड़ा, जिसमें कंपनी ने इन प्रोडक्ट्स को मज़ेदार तरीके से ऑनलाइन प्रस्तुत किया।

OnePlus भारत में OnePlus 8 का 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट पॉप-अप बॉक्स ऑफर कर रही है, वहीं OnePlus 8 Pro के लिए 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट पेश किया जा रहा है। दोनों ही फोन ऑनिक्स ब्लैक और ग्लेसियल ग्रीन कलर ऑप्शन में मिलेंगे। इसके अलावा, दोनों ही फोन के पॉप-अप बॉक्स में ब्रांड न्यू Bullets Wireless Z (ब्लैक) ईयरफोन और दो स्मार्टफोन कवर (सियान बम्पर केस + कार्बन बम्पर केस) दिए जाएंगे। जैसा कि हमने बताया, वेबसाइट पर ये पॉप-अप बॉक्स बिक्री के लिए लिस्ट नहीं किए गए हैं। हालांकि, इच्छुक ग्राहक नोटिफाई मी ऑप्शन को चुनकर इसकी उपलब्धता की जानकारी इमेल के जरिए ले सकते हैं।

कीमत की बात करें, तो वनप्लस 8 का पॉप-अप बॉक्स 45,999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। इसके प्रो वेरिएंट का पॉप-अप बॉक्स 60,999 रुपये के साथ लिस्ट है। दोनों ही फोन की कीमत में  टैक्स भी शामिल है।

याद दिला दें, पिछले हफ्ते OnePlus ने अपने सभी नए प्रोडक्ट की कीमत घोषित की थी। OnePlus 8 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये घोषित की गई थी। वहीं, OnePlus 8 Pro के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 59,999 रुपये बताई गई थी। इसके अलावा OnePlus Bullets Wireless Z इयरफोन की कीमत 1,999 रुपये थी।

वनप्लस 8, वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड इयरफोन की बिक्री कब शुरू होगी? इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »