• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus लॉन्च करेगी 6,000 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर वाला सस्ता फोन

OnePlus लॉन्च करेगी 6,000 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर वाला सस्ता फोन

दावा है कि OnePlus के इस एंट्री लेवल फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा 3.5 एमएम हेडफोन जैक होने की भी जानकारी मिली है।

OnePlus लॉन्च करेगी 6,000 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर वाला सस्ता फोन
ख़ास बातें
  • OnePlus Clover नाम का हैंडसेट गीकबेंच साइट पर भी हुआ है लिस्ट
  • आज की तारीख में OnePlus Nord है कंपनी का सबसे सस्ता फोन
  • जानकारी मिली है कि OnePlus Clover होगा तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन
विज्ञापन
OnePlus इन दिनों एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। एक रिपोर्ट की मानें तो यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ आएगा। चीनी कंपनी का यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord की तुलना में बेहद ही बेसिक होगा। इस मॉडल का नाम कथित तौर पर “Clover” होगा। गौर करने वाली बात है कि इसी नाम से एक वनप्लस फोन को हाल ही में एक बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था। लेकिन यह क्वालकॉम  स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस था। जानकारी दी गई है कि OnePlus इस फोन में एचडी+ डिस्प्ले और 6,000 एमएएच की बैटरी देगी।

एंड्रॉयड सेंट्रल की रिपोर्ट में मामले से जुड़े एक शख्स के हवाले से दावा किया गया है कि OnePlus Clover की सेल अमेरिका में करीब $200 (करीब  14,700 रुपये) में होगी। स्मार्टफोन को जल्द ही अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद यह बाकी देशों में आएगा।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। ब्लॉग का दावा है कि नए OnePlus स्मार्टफोन में 6.52 इंच का एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले होगा और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा। साथ में 4 जीबी रैम होंगे। दावा है कि फोन की स्टोरेज कम से कम 64 जीबी होगी और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स होंगे।

OnePlus के इस एंट्री लेवल फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा 3.5 एमएम हेडफोन जैक होने की भी जानकारी मिली है।

आधिकारिक जानकारी अभी नहीं आई है। लेकिन अब तक लीक हुए स्पेसिफिकेशन इशारा करते हैं कि नया वनप्लस फोन बहुत हद तक Realme C15 जैसा है। इसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि OnePlus और Realme की मालिक कंपनी BBK Electronics है। वैसे, स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के कारण यह अलग हो जाता है। क्योंकि रियलमी के फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर है।


इससे पहले OnePlus Clover नाम का हैंडसेट गीकबेंच साइट पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ लिस्ट हुआ था। बेंचमार्क लिस्टिंग में 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 का ज़िक्र था। इसी तरह से एक टिप्सटर ने हाल ही में दावा किया कि वनप्लस भारतीय मार्केट में एक बजट स्मार्टफोन ला सकती है जिसकी कीमत 16,000-18,000 रुपये के बीच होगी। हालांकि, इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 या स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Clover, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »