OnePlus 8T की कथित तस्वीर लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

कथित OnePlus 8T की तस्वीर को OxygenUpdater ने अपने OnePlus 8 सीरीज़ के लिए एंड्रॉयड 11 डेवलपर प्रीव्यू 4 के एपीके टियरडाउन में प्रकाशित किया था।

OnePlus 8T की कथित तस्वीर लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

OnePlus 8T को लेकर पहले भी मिल चुके हैं सबूत

ख़ास बातें
  • एपीके टीयरडाउन में दिखाई दी OnePlus 8T के फ्रंट की तस्वीर
  • पहले भी एक बार हो चुका है लीक
  • साल के अंत तक लॉन्च होने की काफी संभावना
विज्ञापन
OnePlus 8 सीरीज़ के लिए आने वाले Android 11 के डेवलपर प्रीव्यू में OnePlus 8T की कथित तस्वीर लीक हुई है। तस्वीर एंड्रॉयड 11 डेवलपर प्रीव्यू 4 के अंदर पाई गई है और यह आगामी वनप्लस 8टी के सामने के हिस्से को दिखाता है। बेशक, यह सिर्फ एक प्लेसहोल्डर तस्वीर हो सकती है जिसका इस्तेमाल वनप्लस द्वारा लॉन्च से पहले चीजों का टेस्ट करने के लिए करती हो। वनप्लस परंपरागत रूप से साल के अंत में अपने नए फोन लॉन्च करती है और OnePlus 8T भी उसी समय सीमा में लॉन्च होना चाहिए।

नई तस्वीर को OxygenUpdater ने अपने OnePlus 8 सीरीज़ के लिए एंड्रॉयड 11 डेवलपर प्रीव्यू 4 के एपीके टियरडाउन में प्रकाशित किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस 8टी की तस्वीर सेटिंग्स एपीके में पाई गई थी। यह तस्वीर आगामी फोन के 'About Phone' सेक्शन में उपयोग किए जाने की उम्मीद है। इस तस्वीर का नाम oneplus_8t.webp है और इसे res → drawable-xxhdpi फोल्डर के अंदर पाया गया है। तस्वीर का साइज़ 9.46KB है।

यदि यह एक प्लेसहोल्डर तस्वीर है, तो OnePlus 8T काफी हद तक इस साल के शुरू में लॉन्च किए गए OnePlus 8 के समान दिखाई देगा। हालांकि कुछ बदलाव भी होंगे। वनप्लस 8टी फोन को वनप्लस 8 के समान सिंगल होल-पंच कटआउट होगा, जो फोन के बायें कोने में सेट होगा। OnePlus 8 पर देखे गए थोड़े घुमावदार डिस्प्ले के विपरीत, वनप्लस 8टी का डिस्प्ले सपाट प्रतीत होता है। डेवलपर प्रीव्यू बिल्ड में केवल फोन के सामने के हिस्से की तस्वीर मिली है।

वनप्लस 8टी के बारे में अभी तक कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि अगले कुछ हफ्तों में कंपनी आधिकारिक तौर पर इस फोन पर कुछ रोशनी डाले।


इससे पहले जुलाई में एक लीक सामने आया था, जिसमें OnePlus 8T सीरीज़ के फोन के 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आने की जानकारी मिली थी। यह जानकारी कैमरा ऐप के टियरडाउन के जरिए मिली थी। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस कैमरा ऐप के लेटेस्ट अपडेट में स्ट्रिंग ऑफ कोड वर्ज़न 5.4.23 से 64 मेगापिक्सल सेंसर का इशारा मिला था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »