OnePlus का फोल्डेबल स्मार्टफोन आएगा Oxygen OS के एक खास वर्जन के साथ!

फिलहाल OxygenOS Fold को लेकर कोई आधिकारिक या लीक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यदि यह OPPO के ColorOS Fold के समान होता है, तो हम इस वर्जन में भी कुछ सिस्टम ऐप्स और सेटिंग्स में स्प्लिट व्यू कार्यक्षमता और कुछ खास शॉर्टकट्स की उम्मीद कर सकते हैं।

OnePlus का फोल्डेबल स्मार्टफोन आएगा Oxygen OS के एक खास वर्जन के साथ!

इस साल फरवरी में पहली बार एक इवेंट में दिखाया गया था OnePlus फोल्डेबल फोन

ख़ास बातें
  • OnePlus का पहला फोल्डेबल डिवाइस (OnePlus Open) OxygenOS Fold पर चलेगा
  • ये OxygenOS का एक खास वर्जन होगा
  • नया ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन खास फोल्डेबल डिवाइस के लिए डिजाइन हो सकता है
विज्ञापन
OnePlus फोल्डेबल स्मार्टफोन तेजी से चर्चा का हिस्सा बनता जा रहा है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसे जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोल्डेबल डिवाइस को इस साल फरवरी में दुनिया के सामना पेश किया गया था। हालांकि, वनप्लस ने उसके बाद से इस डिवाइस को लेकर चुप्पी साधी हुई है। हाल ही में इसके नाम को लेकर एक लीक सामने आया था कि OnePus ने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को 'Open' नाम से लॉन्च कर सकती है। अब, एक नए लीक में दावा किया गया है कि डिवाइस कंपनी के OxygenOS के एक खास वर्जन पर चलेगा, जिसका नाम OxygenOS Fold होगा।

SnoopyTech नाम के एक टिप्सटर ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि OnePlus का पहला फोल्डेबल डिवाइस (कथित OnePlus Open) OxygenOS Fold पर चलेगा, जो OxygenOS का एक खास वर्जन होगा। जैसे कि नाम से पता चलता है, नया ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन खास फोल्डेबल डिवाइस के लिए डिजाइन हो सकता है, काफी हद तक OPPO के ColorOS Fold के समान। OPPO ने इस वर्जन को अपने फोल्डेबल डिवाइस Find N2 में दिया है।

फिलहाल OxygenOS Fold को लेकर कोई आधिकारिक या लीक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यदि यह OPPO के ColorOS Fold के समान होता है, तो हम इस वर्जन में भी कुछ सिस्टम ऐप्स और सेटिंग्स में स्प्लिट व्यू कार्यक्षमता और कुछ खास शॉर्टकट्स की उम्मीद कर सकते हैं।

इससे अलग, बता दें कि हाल ही में एक टिप्सटर ने दावा किया था कि OnePlus अपने फोल्डेबल फोन को OnePlus Open मॉनिकर के साथ लॉन्च करने की योजना बना रही है। उसका यह भी दावा है कि कंपनी ने Oneplus Prime, OnePlus Peak, OnePlus Edge और OnePlus Wing जैसे कई अन्य मॉडल नेम पर विचार किया है।

OnePlus फोल्डेबल फोन में 7.8 इंच की 2K AMOLED इनर स्क्रीन और 6.3 इंच AMOLED बाहरी डिस्प्ले होने की उम्मीद है, दोनों 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेंगे। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है, जिसे 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। इसके Android 13 पर आधारित OxygenOS 13.1 के साथ आने की उम्मीद है।

इससे पहले लीक हुए रेंडर से पता चला था कि आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन में ब्लैक लीची जैसा लेदर फिनिश होगा। इसमें बैक पैनल के सेंटर टॉप पर एक बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल देखा गया था, जिसमें हैसलब्लैड-ब्रांडेड कैमरे शामिल हो सकते हैं। इनमें से एक पेरिस्कोप लेंस भी हो सकता है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल सेंसर, पेरिस्कोप लेंस के साथ 32-मेगापिक्सल सेंसर और दो 32-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर शामिल होने की उम्मीद है।

पहले बताया गया था कि फोन को तीन कलर ऑप्शन - ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन में पेश किया जाएगा। इसके पहले चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन बाद में ये उन सभी बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है, जहां वनप्लस बिजनेस कर रही है, जिनमें भारतीय और अमेरिकी बाजार भी शामिल होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »