OnePlus Nord AR लॉन्च के टिकट की बिक्री शुरू, कीमत 99 रुपये

Amazon India OnePlus Nord AR लॉन्च इनवाइट को 99 रुपये में बेच रही है। इस आमंत्रण को खरीदने वालो को वर्चुअल लॉन्च में भाग लेने का मौका मिलेगा।

OnePlus Nord AR लॉन्च के टिकट की बिक्री शुरू, कीमत 99 रुपये

OnePlus Nord की कीमत 500 डॉलर (लगभग 37,800 रुपये) से कम होगी

ख़ास बातें
  • स्पेशल ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) लॉन्च इवेंट किया गया है आयोजित
  • भारत में 21 जुलाई को शाम 7:30 बजे शुरू होगा OnePlus लॉन्च इवेंट
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और डुअल सेल्फी कैमरा से लैस होगा OnePlus Nord
विज्ञापन
OnePlus Nord लॉन्च इनवाइट भारत में खरीद के लिए उपलब्ध है। आमंत्रण खरीदने वाले ग्राहक 21 जुलाई को होने वाले आधिकारिक लॉन्च के बाद नए वनप्लस स्मार्टफोन को ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) में अनुभव कर सकेंगे। इसके अलावा, OnePlus का दावा है कि कंपनी अमेज़न पर एक लॉन्च डे लॉटरी की मेजबानी भी करेगी, जहां वनप्लस नॉर्ड लॉन्च के आमंत्रितों के लिए गिफ्ट पेश किए जाएंगे। नया स्मार्टफोन कंपनी की किफायती पेशकश होगी, जिसे विशेष रूप से भारत और यूरोप के बाजारों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Amazon India OnePlus Nord AR लॉन्च इनवाइट को 99 रुपये में बेच रही है। इस आमंत्रण को खरीदने वालो को वर्चुअल लॉन्च में भाग लेने का मौका मिलेगा। लॉन्च को AR में अनुभव करने के लिए आपको Apple App Store या Google Play से OnePlus Nord AR ऐप डाउनलोड करना होगा। इस तरह से आप नए फोन को AR में अनुभव कर सकेंगे और लॉन्च इवेंट को भी देख पाएंगे। 

वनप्लस ने एक रिलीज़ में कहा कि इनवाइट में एक क्यूआर कोड शामिल है, जिसे यूज़र्स को वर्चुअल अनुभव शुरू करने के लिए वनप्लस नॉर्ड एआर ऐप पर स्कैन करने की आवश्यकता होगी। कंपनी आपके स्मार्टफोन पर ऑन-स्क्रीन निर्देश भी देगी, जिससे आप आसानी से इस एआर इवेंट को अनुभव कर सकेंगे। यह भी बताते चलें कि AR लॉन्च इवेंट की टिकट खरीदने वाले हर एक व्यक्ति को OnePlus TV Q1, OnePlus Nord, OnePlus Bullet Wireless Z ईयरफोन या कम से कम 1,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड  जीतने का मौका मिलेगा। यह एक लॉटरी सिस्टम से तय होगा।

याद दिला दें कि OnePlus 15 जुलाई से Amazon India पर OnePlus Nord के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर रही है। ग्राहकों को फोन का प्री-ऑर्डर करने के लिए 499 रुपये का भुगता करना होगा। कंपनी का दावा है कि इसे प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये से ज्यादा कीमत के लाभ दिए जाएंगे।

वनप्लस 21 जुलाई को शाम 7:30 बजे भारत में वनप्लस नॉर्ड लॉन्च करेगी। नए स्मार्टफोन के साथ उम्मीद की जा रही है कि चीनी कंपनी इस इवेंट में अपने सबसे पहले वायरलेस ईयरबड्स को भी पेश कर सकती है। इन ईयरबड्स को OnePlus Pods कहा जा सकता है। हाल ही में इन्हें कंपनी के सोशल मीडिया चैनलों के जरिए टीज़ किया गया था।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »