OnePlus Nord N10 5G का स्केच लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

लीक्स का कहना है कि स्मार्टफोन की कीमत लगभग 400 डॉलर (लगभग 29,500 रुपये) होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि फोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.49-इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा।

OnePlus Nord N10 5G का स्केच लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

OnePlus Nord के विपरीत आगामी Nord N10 5G आयताकार कैमरा मॉड्यूल से लैस होगा

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N10 5G के बैक का डिज़ाइन OnePlus 8T के समान हो सकता है
  • आयताकार रियर कैमरा मॉड्यूल और ब्लू ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आ सकता है फोन
  • एक लीक में 64-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर की भी मिल चुकी है जानकारी
विज्ञापन
OnePlus Nord N10 5G एक नए स्केच के जरिए एक बार फिर लीक हुआ है, जिसमें फोन के बैक पैनल डिज़ाइन का सुझाव मिलता है। स्केच से पता चलता है कि अफवाहों में चल रहा यह आगामी डिवाइस मौजूदा वनप्लस नॉर्ड से अलग होगा, जिसे जुलाई में लॉन्च किया गया था। OnePlus N10 5G को वनप्लस नॉर्ड के विपरीत अमेरिकी बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आगामी OnePlus हैंडसेट के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट पर चलने की उम्मीद है।

टिप्सटर Max J. ने OnePlus Nord N10 5G का नया स्केच साझा किया है और यह फोन के बैक-पैनल डिज़ाइन को दिखाता है। हैंडसेट के ग्रेडिएंट फिनिश और आयताकार कैमरा मॉड्यूल के साथ आने की अफवाह है।

यह OnePlus Nord के विपरीत है, जिसमें कैप्सूल के आकार के रियर कैमरा मॉड्यूल में सभी सेंसर एक लाइन में रखे गए हैं। लीक के आधार पर वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी का सेटअप बताता है कि यह OnePlus 8T के रियर कैमरा मॉड्यूल की तरह हो सकता है। निश्चित तौर पर OnePlus Nord N10 5G में ट्रिपल या क्वाड कैमरा सेटअप मिलना चाहिए। पिछले लीक में 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले क्वाड-कैमरा सेटअप का सुझाव दिया गया है।

टिपस्टर का ट्वीट यह भी संकेत देता है कि वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी को ब्लू कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस ने इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। एक अफवाह यह भी थी कि OnePlus Nord N10 5G के साथ OnePlus Nord 100 को 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन तारीख बहुत नजदीक है और वनप्लस ने अभी तक कोई भी घोषणा नहीं की है। ऐसे में इसके आसार थोड़े कम नज़र आ रहे हैं।

लीक्स का कहना है कि स्मार्टफोन की कीमत लगभग 400 डॉलर (लगभग 29,500 रुपये) होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि फोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.49-इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 6 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट होने की उम्मीद है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »