• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord CE 2 5G और OnePlus TV Y1S सीरीज़ भारत में आज होगी लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

OnePlus Nord CE 2 5G और OnePlus TV Y1S सीरीज़ भारत में आज होगी लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

OnePlus कंपनी OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन और OnePlus TV Y1S व OnePlus TV Y1S Edge स्मार्ट टीवी के वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन करेगी, जो कि शाम 7 बजे शुरू होगा। इस इवेंट का लाइवस्ट्रीम OnePlus India यूट्यूब चैनल और कंपनी की वेबसाइट पर किया जाएगा।

OnePlus Nord CE 2 5G और OnePlus TV Y1S सीरीज़ भारत में आज होगी लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 2 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से होगा लैस
  • फोन में मिलेगा 65W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट
  • OnePlus TV Y1S और OnePlus TV Y1S Edge टीवी में मिलेगा बेजल-लेस डिज़ाइन
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन को भारत में आज कंपनी के लेटेस्ट  OnePlus TV Y1S और OnePlus TV Y1S Edge स्मार्ट टीवी के साथ लॉन्च किया जाएगा। OnePlus के अनुसार, आगामी स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसी के साथ कंपनी दो नए स्मार्ट टीवी को भी भारत में कंपनी की किफायती Y सीरीज़ स्मार्ट टीवी लाइनअप के तहत लॉन्च करने वाली है।
 

OnePlus Nord CE 2 5G, OnePlus TV Y1S and OnePlus TV Y1S Edge livestream details

OnePlus कंपनी OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन और OnePlus TV Y1S व OnePlus TV Y1S Edge स्मार्ट टीवी के वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन करेगी, जो कि शाम 7 बजे शुरू होगा। इस इवेंट का लाइवस्ट्रीम OnePlus India यूट्यूब चैनल और कंपनी की वेबसाइट पर किया जाएगा। इसके अलावा, यूज़र्स नीचे इम्बेड वीडियो में भी लाइवस्ट्रीम देख सकेंगे।


 

OnePlus Nord CE 2 5G price in India (expected)

हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन की कथित कीमत 23,999 रुपये होगी, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमतत 25,999 रुपये होगी। टिप्सटर के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड सीई 2 5जी फोन को Bahama Blue और Gray Mirror कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

हालांकि, OnePlus ने फिलहाल फोन की कीमत और रैम व स्टोरेज की जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, लॉन्च के साथ कीमत और उपलब्धता की जानकारी भी साफ हो जाएगी।
 

OnePlus Nord CE 2 5G specifications (expected)

वनप्लस ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि वनप्लस नॉर्ड सीई 2 5जी फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी रैम व स्टोरेज की जानकारी प्रदान नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि फोन में 8 जीबी रैम मौजूद होगी। वनप्लस नॉर्ड सीई 2 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS पर काम करेगा। इसमें 6.43 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, एचडीआर 10 प्लस सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिल सकती है। वनप्लस ने यह भी खुलासा कर दिया है कि फोन में 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा और फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कंपनी ने फोन के रियर पैनल डिज़ाइन को ट्विटर पर शेयर किया था। इस तस्वीर में वनप्लस नॉर्ड सीई 2 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा गया है, कंपनी ने कंफर्म  कर दिया है कि सेटअप में 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में 65 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 

OnePlus TV Y1S and OnePlus TV Y1S Edge (expected)

OnePlus TV Y1S और OnePlus TV Y1S Edge स्मार्ट टीवी में 32 इंच और 43 इंच के डिस्प्ले साइज़ मिल सकते हैं। यह जानकारी तो पहले ही टीज़ की जा चुकी है कि यह टीवी बेजल-लेस डिज़ाइन के साथ आएंगे। वनप्लस वेबसाइट के अनुसार, दोनों वनप्लस टीवी वाई1एस और वनप्लस टीवी वाई1एस एज में gamma engine मिलेगा और यह एंड्रॉयड टीवी 11 पर काम करेगा। टीवी में गेमिंग के दौरान Auto Low Latency Mode (ALLM) भी मिलेगा।

कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि दोनों टीवी में डुअल-बैंड Wi-Fi सपोर्ट और “OnePlus Connectivity” मिलेगी जिससे संकते मिलते हैं कि टीवी स्मार्टफोन, वायरलेस ईयरबड्स और वियरेबल्स समेत सभी वनप्लस डिवाइसों के साथ इंटीग्रेशन ऑफर करेगा। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus TV Y1S को ऑनलाइन चैनल्स के जरिए बेचा जा सकता है, जबकि OnePlus TV Y1S Edge को ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए बेचा जा सकता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Expandable storage
  • Wide 5G band coverage
  • Vivid display
  • Cameras are decent for stills
  • कमियां
  • No alert slider
  • Average video recording performance
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 900
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  2. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  4. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  7. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  8. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  9. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  10. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »