• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus का यह नया फोन लेकर घर से निकली महिला, कुछ दूर जाते ही बैग में हुआ धमाका!

OnePlus का यह नया फोन लेकर घर से निकली महिला, कुछ दूर जाते ही बैग में हुआ धमाका!

OnePlus Nord 2 5G, जो पांच दिन पहले ही खरीदा गया था, रविवार को बेंगलुरु में एक महिला के स्लिंग बैग में कथित रूप से फट गया।

OnePlus का यह नया फोन लेकर घर से निकली महिला, कुछ दूर जाते ही बैग में हुआ धमाका!

OnePlus Nord 2 5G की सेल पिछले हफ्ते ही भारत में शुरू हुई थी।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2 5G में रविवार को कथित तौर पर विस्फोट हो गया।
  • पीड़ित यूजर के पति ने घटना को लेकर ट्वीट किया।
  • OnePlus ने जवाब में तैयार बयान दिया।
विज्ञापन
OnePlus Nord 2 5G, जो पांच दिन पहले ही खरीदा गया था, रविवार को बेंगलुरु में एक महिला के स्लिंग बैग में कथित रूप से फट गया। प्रभावित यूजर के पति ने घटना के कुछ ही घंटों बाद ट्विटर पर लोगों को अचानक दुर्घटना की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने इस ट्वीट के सुर्खियों में आने के कुछ देर बाद ही इसे वहां से हटा लिया। वनप्लस ने गैजेट्स 360 से इस बात की पुष्टि की है कि वे यूजर तक पहुंच गए हैं और इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं। OnePlus Nord 2 5G को पिछले महीने चीनी कंपनी द्वारा नवीनतम स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया था।

ट्विटर यूजर अंकुर शर्मा ने बताया कि OnePlus Nord 2 में विस्फोट रविवार सुबह उस समय हुआ, जब उनकी पत्नी अपने स्लिंग बैग में स्मार्टफोन लेकर साइकिल से बाहर निकली थी। “अचानक फोन ब्लास्ट हो गया और उसमें से धुआं निकलने लगा। इस विस्फोट के कारण, वह एक दुर्घटना का शिकार हो गई।”

यूजर ने एक ट्वीट में कहा कि उसने बाद में इस ट्वीट को हटा लिया लेकिन इस खबर को लिखने के समय पर इसका करने के समय इसका cache वर्जन उपलब्ध था। उन्होंने कथित तौर पर विस्फोटित OnePlus Nord 2 5G को दिखाते हुए तीन तस्वीरें भी पोस्ट कीं।
 
oneplus
Twitter पर आधिकारिक OnePlus Support account ने शर्मा के ट्वीट का जवाब दिया और उनसे डायरेक्ट मैसेज पर कंपनी के साथ संवाद करने के लिए कहा।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वनप्लस ने कथित विस्फोट के लिए प्रभावित यूजर को मुआवजा दिया या नहीं। शर्मा ने ट्विटर पर एक सीधे संदेश का जवाब नहीं दिया, जिसमें पूछा गया था कि क्या कंपनी ने मुआवजे के लिए उनसे संपर्क किया था।

Gadgets 360 को ईमेल से भेजे गए एक बयान में OnePlus के प्रवक्ता ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहा है। “हम ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं। हमारी टीम पहले ही यूजर तक पहुंच चुकी है और आगे इसकी जांच कर रही है।

गैजेट्स 360 ने कंपनी को कुछ फॉलो-अप प्रश्न भेजे, जिसमें पूछा गया कि क्या प्रथम दृष्टया सबूतों से पता चलता है कि समस्या अनुचित उपयोग के कारण हुई या किसी निर्माण दोष के कारण हुई, और क्या कंपनी ने यूजर को उसके पोस्ट किए गए ट्वीट को हटाने के लिए कहा। हालांकि, प्रवक्ता ने खबर प्रकाशित होने के समय तक कोई जवाब नहीं दिया था।

OnePlus Nord 2 को पिछले महीने लॉन्च किया गया था और पिछले हफ्ते ही भारत में इसकी सेल शुरू हुई थी। यह ओरिजनल OnePlus Nord की तुलना में कुछ हद तक अपग्रेड के साथ आता है और उनमें से एक 4,500 एमएएच क्षमता की एक बड़ी बैटरी है जो Warp Charge 65 फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन कंपनी के पोर्टफोलियो में क्वालकॉम चिपसेट की बजाय मीडियाटेक डाइमेंसिटी SoC से लैस पहला फोन है। 

विशेष रूप से, यह पहली बार नहीं है जब OnePlus smartphone में विस्फोट हुआ है। जुलाई 2019 में OnePlus One में आग लग गई थी और उसमें विस्फोट हो गया था। कंपनी ने उसी तरह के बयान के साथ उस घटना का दिलचस्प जवाब दिया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »