• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा वाले OnePlus Nord 2 5G की सेल Amazon व OnePlus पर भारत में शुरू, इन ऑफर्स के साथ खरीदें फोन...

50MP कैमरा वाले OnePlus Nord 2 5G की सेल Amazon व OnePlus पर भारत में शुरू, इन ऑफर्स के साथ खरीदें फोन...

OnePlus Nord 2 5G के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट क्रमश: 29,999 रुपये और 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

50MP कैमरा वाले OnePlus Nord 2 5G की सेल Amazon व OnePlus पर भारत में शुरू, इन ऑफर्स के साथ खरीदें फोन...
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2 5G में मौजूद हैं ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वनप्लस नॉर्ड 2 5जी MediaTek Dimensity 1200-AI प्रोसेसर से है लैस
  • फोन में मिलेंगे तीन कॉन्फिग्रेशन
विज्ञापन
OnePlus Nord 2 5G की सेल भारत में आज 26 जुलाई से शुरू हो चुकी है। यह नया OnePlus फोन वनप्लस नॉर्ड सीरीज़ का तीसरा फोन है,  जिसे भारत में पेश किया गया है। इससे पहले कंपनी ने OnePlus Nord और OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन वनप्लस नॉर्ड का सक्सेसर है, जिसमें बड़ा कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है... जो कि पिछले साल लॉन्च हुए फोन का अपग्रेड वर्ज़न है। वनप्लस नॉर्ड 2 5जी हाल ही में लॉन्च हुए Poco F3 GT और Realme X7 Max को टक्कर देगा।
 

OnePlus Nord 2 5G price in India, availability, sale offers

OnePlus Nord 2 5G के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट क्रमश: 29,999 रुपये और 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। Amazon Prime सब्सक्रिप्शन और OnePlus Red मेंबरशिप के ग्राहक वनप्लस नॉर्ड 2 5जी फोन के 8 जीबी रैम + 12 जीबी स्टोरेज मॉडल को Amazon और OnePlus.in के जरिए खरीद सकते हैं। फोन को Blue Haze, Gray Sierra और Green Wood कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

सेल ऑफर की बात करें, तो OnePlus.in के जरिए  वनप्लस नॉर्ड 2 5जी की खरीद पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउट और तीन और छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर मिलेगा। इसके अलावा, ग्राहको कों 1000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं, Amazon भी HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ-साथ EMI ट्रांसजेक्शन प्रदान कर रहा है।

Amazon, OnePlus.in, OnePlus Experience Stores और अन्य रिटेलर स्टोर के जरिए ग्राहक 28 जुलाई से OnePlus Nord 2 5G फोन खरीद सकेंगे।
 

OnePlus Nord 2 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) वनप्लस नॉर्ड 2 5जी Android 11 पर आधारित OxygenOS पर चलता है। वनप्लस और ओप्पो के बीच हालिया विलय के कारण कस्टम स्किन विशेष रूप से Oppo के ColorOS 11.3 पर आधारित है। फोन में मौजूद 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 1200-AI चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB तक LPDDR4x रैम के साथ जोड़ा गया है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.88 लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर है। सेटअप में f/2.25 अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है, जिसमें 119.7 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू (FoV) मिलता है और इसे इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (EIS) के साथ जोड़ा गया है। तीसरा सेंसर एफ/2.5 लेंस से लैस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 32-मेगापिक्सल Sony IMX615 कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.45 है और यह EIS सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord 2 5G में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ नेवआईसी, एनएफसी और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। बोर्ड पर नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट भी है।

OnePlus Nord 2 5G में 4,500mAh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो Warp Charge 65W टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। इसका डायमेंशन 158.9x73.2x8.25mm और वज़न 189 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • कमियां
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ मलेशियाई मार्केट में, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  3. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  4. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  5. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  6. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  7. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  8. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  9. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  10. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »