OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी

OnePlus N6x की बैटरी सिंगल चार्ज में 20 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक, 133 घंटे से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक और 25 घंटे से अधिक की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या 11 घंटे से अधिक की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराएगी

OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी

Photo Credit: OnePlus

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है

ख़ास बातें
  • OnePlus N6x में फ्लैट डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी होगी
  • OnePlus N6x को Ice Blue और Burgundy Red कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने हाल ही में भारत अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज OnePlus N6 को पेश किया है। देश में इस सीरीज के दूसरे मॉडल OnePlus N6x को कल (31 जुलाई) को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स भी मिल सकते हैं। 

OnePlus N6x के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 4 अगस्त से की जाएगी। OnePlus N6x को Ice Blue और Burgundy Red कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के साथ LED फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन में टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल दिख रहा है। इसके रियर पैनल के सेंटर में OnePlus की ब्रांडिंग है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन का डिजाइन OnePlus Nord CE 6 के लगभग समान है। 

आगामी स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी होगी। OnePlus का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 2.5 दिन तक चलेगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 20 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक, 133 घंटे से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक और 25 घंटे से अधिक की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या 11 घंटे से अधिक की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराएगी। OnePlus N6x का प्राइस अफोर्डेबल हो सकता है। 

देश में पिछले महीने पेश किए गए OnePlus N6 के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 24,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Fresh Mint और Midnight Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। OnePlus N6 में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के रियर में 10x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। OnePlus N6 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।   

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. अब Cryptocurrency से बुक करें Emirates की फ्लाइट, जानिए किन यात्रियों को मिलेगी सुविधा
  3. Redmi K100 Pro लॉन्च होगा 185Hz डिस्प्ले, 200MP कैमरा के साथ, पोस्टर में लीक हुआ रेड चैरी लुक!
  4. Nokia 100 (2026) लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिलेगी LED फ्लैश लाइट, बड़ी बैटरी!
  5. फ्रांस ने Infosys पर लगाया ₹2 करोड़ का जुर्माना, भारत में नायारण मूर्ति का 70 घंटे काम करने वाला बयान फिर चर्चा में
  6. स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप की कीमतों में और लगेगी आग? Samsung का चिप शॉर्टेज पर बड़ा बयान
  7. Apple Watch ने बचाई शख्स की जान! गिरते ही अपने आप लग गई इमरजेंसी कॉल, इस फीचर का कमाल
  8. Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  9. Jio का गजब ऑफर 2 माह के प्लान के साथ 1 महीना बिलकुल फ्री, 100Mbps स्पीड के साथ 12OTT ऐप्स भी
  10. PS5 Price Hike India: GTA 6 आने से पहले ही महंगा हो गया PlayStation, जानें नई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »