Nokia 100 (2026) लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिलेगी LED फ्लैश लाइट, बड़ी बैटरी!

Nokia 100 (2026) में रियर कैमरा मौजूद हो सकता है जिसमें 640 x 480 पिक्सल के फोटो कैप्चर किए जा सकेंगे।

Nokia 100 (2026) लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिलेगी LED फ्लैश लाइट, बड़ी बैटरी!

Photo Credit: X/@smashx_60

Nokia 100 (2026) में रियर कैमरा मौजूद होगा जिसमें 640 x 480 पिक्सल के फोटो कैप्चर किए जा सकेंगे।

ख़ास बातें
  • फोन में LED फ्लैश भी देखने को मिल सकता है।
  • फोन में माइक्रो यूएसबी चार्जिंग फीचर मिलने वाला है।
  • इस फोन में Unisoc SC6531E चिपसेट दिया जा सकता है।
विज्ञापन

Nokia 100 फिर से लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी का पॉपुलर फीचर फोन मार्केट में दोबारा एंट्री ले सकता है। नए फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। फोन में 640 x 480 पिक्सल का वाला कैमरा मिलने वाला है। यह इसके रियर में मौजूद होगा। इसी के साथ फोन में कंपनी बैटरी को अपग्रेड कर सकती है। यह मॉडल कई नए फीचर्स के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। वहीं, कंपनी डिजाइन में भी कुछ बदलाव ला सकता है। फोन के लॉन्च से पहले जानते हैं सभी खास बातें। 

Nokia 100 (2026) को कंपनी मार्केट में जल्द ही ला सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर @smashx_60 की ओर से फोन के फोटो शेयर किए गए हैं। इसी के साथ इसके स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। HMD Global जल्द ही Nokia 100 (2026) नाम से नया फीचर फोन मार्केट में ला सकती है। फोन देखने में Nokia 105 जैसा लगता है, लेकिन थोड़ा ज्यादा राउंड नजर आता है। यह एक सस्ता फीचर फोन हो सकता है जिसमें कंपनी कैमरा भी लाने वाली है। 

Nokia 100 (2026) में रियर कैमरा मौजूद होगा जिसमें 640 x 480 पिक्सल के फोटो कैप्चर किए जा सकेंगे। फोन में LED फ्लैश भी देखने को मिल सकता है। इसमें 2G मॉडम दिया जा सकता है। कहा गया है कि यह सबसे अफॉर्डेबल फोन होगा। फोन में माइक्रो यूएसबी चार्जिंग फीचर मिलने वाला है। यहां USB-C की सुविधा नदारद रह सकती है। फोन में कंपनी बैटरी को अपग्रेड करने वाली है। 

नोकिया 100 (2026) में कंपनी बैटरी कैपिसिटी को बढ़ाकर 1,020 mAh कर सकती है। इस फोन में Unisoc SC6531E चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में मैमोरी कार्ड का सपोर्ट भी मिल सकता है। इसमें 32GB की अधिकतम मैमोरी इस्तेमाल की जा सकेगी। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2 का सपोर्ट होगा। इसमें टॉप पर LED फ्लैशलाइट मिल सकती है। फोन को कंपनी कई रंगों में पेश कर सकती है जिसमें स्यान, वॉयलेट, और ब्लैक को शामिल किया जा सकता है। यह S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस हो सकता है। Snake जैसे गेम्स इसमें प्री-इंस्टॉल्ड मिल सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »