OnePlus के ‘लेटेस्ट’ फोन की ब्लाइंड सेल शुरू, वो भी लॉन्च से पहले

ब्लाइंड बॉक्स में OnePlus 8 सीरीज़ का कोई एक फोन होने की संभावना है। अगर कंपनी इसके साथ नया एक्सेसरीज़ देती है तो इसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है।

OnePlus के ‘लेटेस्ट’ फोन की ब्लाइंड सेल शुरू, वो भी लॉन्च से पहले
ख़ास बातें
  • OnePlus Z भी हो सकता है इस साल लॉन्च
  • OnePlus 8 Pro हो सकता है चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट
  • वनप्लस 8 हो सकता है तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
विज्ञापन
OnePlus 8 सीरीज़ से इस महीने ही पर्दा उठेगा। उससे पहले जर्मनी की एक टेलीकम्युनिकेशन वेबसाइट ने 'लेटेस्ट' OnePlus स्मार्टफोन की ब्लाइंड सेल शुरू कर दी है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि ब्लाइंड बॉक्स में OnePlus 8 होगा या OnePlus 8 Pro। ग्राहकों को वनप्लस फोन 15 अप्रैल से मिलना शुरू हो जाएगा। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस ने इस हफ्ते ही शुरुआत में वनप्लस 8 सीरीज़ को 14 अप्रैल को लॉन्च करने की जानकारी दी थी। साथ यह भी बताया था कि फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएंगे।

Deutsche Telekom ब्लाइंड बॉक्स में दिए जाने स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट के बारे में भी नहीं बताया है। लिस्टिंग में ज़िक्र है कि इच्छुक ग्राहक 1 अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल के बीच ब्लाइंड बॉक्स खरीद सकते हैं। साथ में यह बताया गया है कि प्रोडक्ट एक्सक्लूसिव वनप्लस एक्सेसरीज़ के साथ आएगा। यह ब्लाइंड सेल सिर्फ जर्मनी के लोगों के लिए है।

ब्लाइंड बॉक्स में OnePlus 8 सीरीज़ का कोई एक फोन होने की संभावना है। अगर कंपनी इसके साथ नया एक्सेसरीज़ देती है तो इसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि OnePlus अपने इन फ्लैगशिप हैंडसेट के साथ वायरलेस चार्जर और नए वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च कर सकती है।

अब तक इस चीनी कंपनी ने OnePlus 8 सीरीज़ के हैंडसेट में 5जी सपोर्ट, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होने की पुष्टि की है। कंपनी इस साल एक नई सीरीज़ की शुरुआत कर सकती है। मार्केट में पहला फोन OnePlus Z हो सकता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 8, OnePlus 8 Pro, OnePlus Blind Box
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »