OnePlus 8 सीरीज़ 14 अप्रैल को होगी लॉन्च, ये होंगी खासियतें

OnePlus 8 सीरीज़ में वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो के लॉन्च होने की उम्मीद है। यह पुष्टी हो चुकी है कि सीरीज़ 5जी सपोर्ट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगी।

OnePlus 8 सीरीज़ 14 अप्रैल को होगी लॉन्च, ये होंगी खासियतें

OnePlus 8 सीरीज़ में 5G सपोर्ट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro में 48 मेगापिक्सल Sony IMX689 प्राइमरी सेंसर होगा
  • सीरीज़ का लॉन्च इवेंट रात 8:30 बजे शुरू होगा
  • वनप्लस 8 के साथ ही वनप्लस 8 प्रो के लॉन्च होने की भी उम्मीद
विज्ञापन

OnePlus 8 स्मार्टफोन सीरीज़ आधिकारिक तौर पर 14 अप्रैल को लॉन्च होगी। कंपनी ने इसकी घोषणा सोमवार को की है। यह एक ऑनलाइन इवेंट होगा, जिसे वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। कार्यक्रम भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि लेटेस्ट वनप्लस स्मार्टफोन सीरीज़ 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगी। उम्मीद है कि फ्लैगशिप वनप्लस सीरीज़ में OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन को लेकर कंपनी की ओर से आधिकारिक टीज़र्स और कई लीक्स देखने को मिल चुके हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले पैनल होने की पुष्टी हो चुकी है, लेकिन फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि यह फीचर प्रो वेरिएंट में होगा या दोनों स्मार्टफोन में दिया जाएगा। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि OnePlus इस साल एक नई सीरीज़ के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जिसका नाम OnePlus Z बताया जा रहा है। हालांकि इस आगामी वनप्लस फोन के बारे में आधिकारिक जानकारियां नहीं हैं। उम्मीद है आने वाले हफ्तों में कंपनी इसके ऊपर अधिक रोशनी डालेगी।

OnePlus वेबसाइट पर पोस्ट किए गए आधिकारिक टीज़र में हमें स्मार्टफोन एक काले रंग के वेरिएंट में देखने को मिला है। इसके अलावा कई अन्य जानकारी जैसे कि कैमरा स्पेसिफिकेशन या कीमतें अभी तक सामने नहीं आई हैं। हालांकि, पिछले एक महीने में सामने आए कुछ लीक्स के चलते, हम आने वाले वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन के कई फीचर्स की जानकारी रखते हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा।


इस बीच रविवार को सामने आई एक रिपोर्ट में आगामी फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन से हम बहुत हद तक रूबरू हो चुके हैं। इस लीक में OnePlus 8 Pro की वास्तविक तस्वीर देखने को मिली थी। तस्वीर से पता चला है कि डिवाइस में वर्टिकल सेट किया गया कैमरा सेटअप होगा। इसमें तीन कैमरें ऊपर से नीचे को सीधी लाइन में सेट होंगे और चौथा कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश को तीन कैमरों के बगल में सेट किया गया है। OnePlus 8 में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की जानकारी है।

एक पिछली लीक में यह जानकारी भी हासिल हुई थी कि वनप्लस 8 प्रो में 48 मेगापिक्सल Sony IMX689 प्राइमरी सेंसर होगा। इसका अपर्चर एफ/1.78 होगा। सेकेंडरी कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का होगा। यह एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा होगा। यह 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा। तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा, एफ/ 2.44 अपर्चर के साथ। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम और 30X डिजिटल ज़ूम के साथ आएगा। वनप्लस 8 प्रो का आखिरी रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। यह कलर फिल्टर के साथ आएगा।

यह भी दावा किया गया है कि वनप्लस 8 प्रो में 6.78-इंच का क्वाड-एचडी डिस्प्ले होगा। इसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कर्व्ड साइड्स होने की भी खबर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी और 12 जीबी रैम विकल्प के साथ आएगा। स्टोरेज विकल्प में 128 जीबी और 256 जीबी मिलेंगे। इसके साथ ही फोन में 4,510 एमएएच की बैटरी के साथ 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

इससे पहले की रिपोर्टों ने संकेत दिया था कि इस साल वनप्लस 8 श्रृंखला में लाइट वेरिएंट भी शामिल किया जाएगा। हालांकि एक प्रसिद्ध टिपस्टर ने हाल ही में जानकारी दी थी कि OnePlus 8 Lite को कंपनी OnePlus Z के नाम से लॉन्च कर सकती है। इस फोन को OnePlus X का अपग्रेड बताया जा रहा है। हालांकि इस फोन के बाद में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »