OnePlus Nord 3 5G पर भारी डिस्काउंट, जानें नया प्राइस और ऑफर

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9000 दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2023 21:52 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को इस वर्ष जुलाई में लॉन्च किया गया था
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9000 है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus के Nord 3 5G पर डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। इस स्मार्टफोन को इस वर्ष जुलाई में लॉन्च किया गया था इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9000 दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB और 16 GB + 256 GB वेरिएंट को क्रमशः 33,999 रुपये और 37,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इन दोनों वेरिएंट्स का डिस्काउंट के बाद प्राइस क्रमशः 29,999 रुपये और 33,999 रुपये है। OnePlus Nord 3 5G को मिस्टी ग्रीन और टेम्पेस्ट ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसे ICICI Bank, Citi Bank और One Card क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। 

OnePlus Nord 3 5G के स्पेसिफिकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले डायनैमिक रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके रिफ्रेश रेट को 40 Hz से 120 Hz के बीच बदला जा सकता है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 112 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, LTE, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और GPS के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। OnePlus 12 सीरीज को भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट्स में अगले वर्ष 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus के लॉन्च इवेंट में OnePlus 12R को भी पेश किया जाएगा। 

कंपनी की वेबसाइट पर इस सीरीज के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस इवेंट को सब्सक्राइब करने वाले कस्टमर्स को OnePlus 12 और OnePlus 12R को मुफ्त हासिल करने का मौका भी मिलेगा। कंपनी ने OnePlus 12 के कुछ स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी दी है। हालांकि, OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में कहा गया ता कि यह चीन में जल्द लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 3 का इंटरनेशनल मार्केट्स में रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में OnePlus के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.