OnePlus के स्मार्टफोन्स में सिर्फ Snapdragon के चिपसेट के इस्तेमाल की तैयारी

OnePlus 12 Snapdragon 8 Gen 3 वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना है

OnePlus के स्मार्टफोन्स में सिर्फ Snapdragon के चिपसेट के इस्तेमाल की तैयारी

कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus 12 Snapdragon 8 Gen 3 वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है
  • कंपनी के Nord 3 और Ace 2V में MediaTek का चिपसेट था
  • पिछले कुछ वर्षों में OnePlus की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़े स्मार्टफोन मेकर्स में शामिल OnePlus और Realme अपने आगामी डिवाइसेज में सिर्फ Qualcomm Snapdragon चिपसेट्स का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं। OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और OnePlus 12R और Nord 4 में Snapdragon 8 Gen 2 और Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिए जा सकते हैं। 

चाइनीज टिप्सटर  Digital Chat Station ने  Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus औैर Realme की नए डिवाइसेज में सिर्फ Qualcomm Snapdragon चिपसेट इस्तेमाल करने की तैयारी है। OnePlus 12 Snapdragon 8 Gen 3 वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना है। OnePlus अपने स्मार्टफोन्स में MediaTek के बजाय Snapdragon चिपसेट्स का अधिक इस्तेमाल करती रही है। कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स OnePlus 11 और Ace 2 दोनों में Snapdragon के चिपसेट थे। हालांकि, कंपनी के Nord 3 और Ace 2V के साथ ही टैबलेट OnePlus Pad में MediaTek के चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था। 

OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह कुछ सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग वेबसाइट्स पर दिखा है। इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं। टिप्सटर Max Jambor (@MaxJmb) ने एक पोस्ट में बताया है कि इसे Emerald Eclipse और Voyage Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन को OnePlus Open कहा जा रहा है। 

इस स्मार्टफोन के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 48 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ और 32 मेगापिक्सल का सेंसर पेरिस्कोप लेंस के साथ दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। हाल ही में टिप्स्टर  Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने बताया था कि इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 1,20,000 रुपये होगा। अगर वह सही होता है तो यह सैमसंग के Galaxy Z Fold 5 के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट के 1,54,999 रुपये के प्राइस से कम होगा। OnePlus के फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन Oppo Find N2 के समान हो सकता है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 16 GB का RAM और 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। इसका 7.8 इंच 2K AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 6.3 इंच AMOLED कवर स्क्रीन हो सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  11. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  9. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  10. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »