OnePlus Ace 6 में मिल सकती है 7,800mAh की बैटरी, 3C वेबसाइट पर लिस्टिंग 

चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर OnePlus Ace 6 की मॉडल नंबर - PLQ110 के साथ लिस्टिंग हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2025 23:27 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 6 में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 1.5K BOE फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का OnePlus Ace 6 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ OnePlus 15 को भी लाया जा सकता है। चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर OnePlus Ace 6 की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है।  

चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर OnePlus Ace 6 की मॉडल नंबर - PLQ110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह स्मार्टफोन 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Debayan Roy ने OnePlus Ace 6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में 1.5K BOE फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। OnePlus Ace 6 में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। OnePlus Ace 6 में 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 7,800 mAh की बैटरी हो सकती है। भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन को OnePlus 15R  के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। 

OnePlus 15 को भी इस स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। OnePlus 15 के इंटरनेशनल वेरिएंट को सिंगापुर की इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी हो सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, NFC और Wi-Fi के विकल्प होंगे। इस महीने OnePlus 15 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। अगले महीने इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15 के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलेगा। OnePlus 15 को तीन कलर्स - Dune, Mist Purple और Absolute Black में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके Dune कलर वाले वेरिएंट का भार लगभग 211 ग्राम और बाकी दो कलर्स वाले वेरिएंट्स का लगभग 215 ग्राम का हो सकता है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.