ना ग्‍लास, ना मेटल…6000mAh बैटरी वाला OnePlus Ace 5 बनेगा सिरैमिक से!

OnePlus Ace 5 में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।

ना ग्‍लास, ना मेटल…6000mAh बैटरी वाला OnePlus Ace 5 बनेगा सिरैमिक से!

OnePlus Ace 5 में 6.78 इंच का कर्व्‍ड ओलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 सीरीज इस साल हो सकती है लॉन्‍च
  • इसे बनाने में हो सकता है सिरैमिक का इस्‍तेमाल
  • 6 हजार एमएएच की बैटरी हो सकती है नए वनप्‍लस में
विज्ञापन
Oneplus की ऐस स्‍मार्टफोन सीरीज कई बार चर्चाओं में आ चुकी है। कहा जाता है कि कंपनी Oneplus Ace 5 सीरीज को इस साल के आखिर तक पेश कर देगी। नई लाइनअप में कम से कम दो स्‍मार्टफोन्‍स OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को लाया जा सकता है। जानेमाने टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने OnePlus Ace 5 सीरीज के स्‍टैंडर्ड मॉडल के बारे में कुछ जानकारियां लीक की थीं। उन्‍होंने अपकमिंग फोन के प्रोसेसर, बैटरी और फास्‍ट चार्जिंग फीचर्स के बारे में बताया था। अब स्‍मार्ट पिकाचु (smart Pikachu) नाम के टिप्‍सटर ने डिवाइस की बिल्‍ड क्‍वॉलिटी के बारे में बताया है। 

गिजमोचाइना के अनुसार, OnePlus Ace 5 सीरीज में सिरैमिक की बिल्‍ड क्‍वॉलिटी देखने को मिल सकती है। फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी पैक की जा सकती है। इससे पहले भी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Ace 5 में मौजूद बैटरी 100 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हालांकि इसमें वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं होगा। 

OnePlus Ace 5 में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जो 50 मेगापिक्‍सल का मेन सेंसर होगा। नया वनप्‍लस फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर चलेगा। OnePlus Ace 5 में 6.78 इंच का कर्व्‍ड ओलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह 1.5K रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। वनप्‍लस का अलर्ट स्‍लाइडर भी इसमें दिया जा सकता है। 

OnePlus Ace 5 Pro सीरीज का टॉप मॉडल होगा लेकिन इसके बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। कयास है कि फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। कंपनी की अपकमिंग Ace सीरीज के स्मार्टफोन्स परफॉर्मेंस सेंट्रिक स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। जल्द ही कंपनी की ओर से इनके बारे में कोई अधिकारिक खुलासा होने की संभावना है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »