OnePlus Ace 3 Pro पर आई नई जानकारी, 4 कैमरों और 100W चार्जिंग के साथ होगा पेश!

OnePlus Ace 3 Pro : फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है, जोकि पंच होल कटआउट के अंदर होगा।

OnePlus Ace 3 Pro पर आई नई जानकारी, 4 कैमरों और 100W चार्जिंग के साथ होगा पेश!

Ace 3 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो 50MP+8MP+2MP हो सकता है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro पर आई नई जानकारी
  • फोन में बड़े साइज का एमोलेड डिस्‍प्‍ले हो सकता है
  • यह ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आ सकता है
विज्ञापन
OnePlus Ace 3 Pro काफी वक्‍त से सुर्खियां बटोर रहा है। यह डिवाइस कब लॉन्‍च होगी, अभी कन्‍फर्म नहीं है, लेकिन लीक रिपोर्टों में डिवाइस के स्‍पेक्‍स को लेकर दावा किया जा रहा है। जाने-माने चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने Ace 3 Pro को लेकर नई इन्‍फर्मेशन अपने वीबो (Weibo) अकाउंट पर शेयर की है। इससे अपकमिंग वनप्‍लस फोन के कैमरा, प्रोसेसर और चार्जिंग को लेकर नई जानकारी मिली है। क्‍या कुछ खास हो सकता है नए OnePlus Ace 3 Pro में, आइए जानते हैं। 

DCS ने बताया है कि OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जोकि 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है, जोकि पंच होल कटआउट के अंदर होगा। Ace 3 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो 50MP+8MP+2MP हो सकता है। इनके सेंसर्स पर अभी जानकारी नहीं है। 

अफवाह है कि वनप्लस ऐस 3 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। डिजिटल चैट स्‍टेशन का कहना है कि फोन में बड़ी बैटरी होगी, जो 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिजाइन के लेवल पर भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहा जाता है कि फोन में 6100 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। ऐसा हुआ तो यह सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्‍लस स्‍मार्टफोन होगा। 

पिछली रिपोर्टों में सामने आया था कि OnePlus Ace 3 Pro में फ्रंट में एक कर्व्ड कॉर्नर वाला OLED पैनल होगा।  साथ ही मेटल का मिडि‍ल फ्रेम और एक ग्लास बैक होगा। लीक में दावा किया गया था कि मौजूदा OnePlus फ्लैगशिप की तुलना में Ace 3 Pro का रियर डिजाइन अलग होगा।

यह भी कहा जाता है कि Ace 3 Pro में 24GB LPDDR5x RAM वेरिएंट हो सकता है। Ace 3 को भारत में OnePlus 12R के तौर पर रीब्रांड किया गया है। ऐसी संभावना है कि ग्लोबल मार्केट में Ace 3V को OnePlus Nord 4 के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है। हालांकि, Ace 2 Pro सिर्फ चीनी मार्केट तक ही सीमित रहा था तो ऐसे में Ace 3 Pro की ग्लोबल रिलीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »