OnePlus Ace 3 में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6.7 इंच डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में मैटेलिक फ्रेम हो सकता है। इसमें Sony IMX709 सेंसर के साथ एक टेलीफोटो कैमरा होने की संभावना है

OnePlus Ace 3 में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6.7 इंच डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में Sony IMX709 सेंसर के साथ एक टेलीफोटो कैमरा होने की संभावना है

ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Ace 2 की जगह लेगा
  • इसकी 5,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है
  • इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus जल्द ही Ace 3 को लॉन्च कर सकती है। यह इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए  Ace 2 की जगह लेगा।  OnePlus Ace 2 में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 5,000 mAh की बैटरी दी गई थी। 

OnePlus Ace 3 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है। टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन में मैटेलिक फ्रेम हो सकता है। इसमें Sony IMX709 सेंसर के साथ एक टेलीफोटो कैमरा होने की संभावना है। OnePlus Ace 3 में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। इसकी 5,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इससे पहले कुछ लीक में इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच 1.5 K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह एंड्रॉयड 14 बेस्ड OxygenOS 14 पर चल सकता है। 

इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होने की संभावना है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ और 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलने की संभावना है। OnePlus ने सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में टेकक्रंच डिसरप्ट 2023 इवेंट के दौरान कंफर्म किया था कि उसका पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की जानकारी जल्द ही वनप्लस की वेबसाइट, वनप्लस फोरम और सोशल मीडिया पर उपलब्ध होगी। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Samsung Galaxy Z Fold 5, Pixel Fold और Vivo X Fold 2 जैसा आउटवर्ड फोल्डिंग डिजाइन मिल सकता है। OnePlus Open में 7.8 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले और 6.3 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले मिल सकता है। यह स्मार्टफोन पहले चीन में पेश हो सकता है और फिर भारत और अमेरिका सहित इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  4. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  5. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  6. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  7. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  9. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »