OnePlus 9 Pro के कैमरा का दम दिखाने के लिए कंपनी ने शेयर किया कैमरा सैंपल

OnePlus के सीईओ Pete Lau ने OnePlus 9 सीरीज़ के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा की परफॉर्मेंस को दिखाने के लिए एक ही सब्जेक्ट की दो तस्वीरें ट्वीट की।

OnePlus 9 Pro के कैमरा का दम दिखाने के लिए कंपनी ने शेयर किया कैमरा सैंपल

OnePlus 9 सीरीज़ को 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • OnePlus 9 Pro कैमरा सैंपल किया गया शेयर
  • Hasselblad की साझेदारी के तहत ट्यून होगा वनप्लस 9 प्रो का सेटअप
  • कंपनी फोन के कैमरा सेटअप को ज़ोर-शोर से कर रही है प्रमोट
विज्ञापन
OnePlus 9 सीरीज़ के लॉन्च की तारीख 23 मार्च होने की पुष्टि पहले ही कर दी गई थी और अब कंपनी के सीईओ पीट लाउ (Pete Lau) ने ट्विटर पर फोन के कैमरे की परफॉर्मेंस को टीज़ किया है। OnePlus 9 सीरीज़ के फोन पर मौजूद अल्ट्रा-वाइड सेंसर की तुलना पारंपरिक अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर के साथ करने के लिए ट्वीट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। हालांकि ट्वीट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये तस्वीरें सीरीज़ के किस मॉडल से ली गई हैं, लेकिन Hasselblad ब्रांडिंग को देखते हुए यह OnePlus 9 Pro प्रतीत होता है, क्योंकि वनप्लस 9 प्रो सीरीज़ का एकमात्र फोन है, जो इस कंपनी के साथ साझेदारी के तहत तैयार किए गए सेंसर से लैस होगा।

Lau ने OnePlus 9 सीरीज़ के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा की परफॉर्मेंस को दिखाने के लिए एक ही सब्जेक्ट की दो तस्वीरें ट्वीट की। हालांकि ट्वीट में फोन के नाम को नहीं बताया गया है, लेकिन तस्वीर में नीचे की तरफ "Shot on OnePlus x Hasselblad" वॉटरमार्क को देखते हुए प्रतीत होता है कि तस्वीर OnePlus 9 Pro की है। एक "पारंपरिक अल्ट्रा-वाइड" से ली गई पहली तस्वीर किनारों के आसपास डिस्टॉर्शन दिखाती है, जबकि दूसरी तस्वीर OnePlus 9 सीरीज़ के फोन पर मौजूद अल्ट्रा-वाइड कैमरा की है, जिसमें किसी प्रकार का डिस्टॉर्शन नहीं दिखता।

वनप्लस 9 सीरीज़ को 23 मार्च को लॉन्च किया जाना है और कंपनी की ओर से तीन फोन की घोषणा करने की उम्मीद है, जिनमें OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और अधिक किफायती OnePlus 9E या OnePlus 9R (दोनों नामों में से किसी की भी पुष्टि नहीं हुई है) शामिल होंगे। वनप्लस 9 प्रो के बैक कैमरा मॉड्यूल में Hasselblad ब्रांडेड सेंसर शामिल होंगे और साथ ही इस कंपनी की ब्रांडिंग भी मौजूद होगी।

यूं तो अभी तक सीरीज़ के कई लीक्स देखने को मिल चुके हैं, लेकिन इनमें से  OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9E को लेकर सबसे ताज़ा लीक हाल ही में Spigen वेबसाइट के जरिए मिला है। Spigen एक एक्सेसरीज़ कंपनी है, जो फोन, टैबलेट, लैपटॉप आदि डिवाइस के लिए प्रोटेक्टिव केस बनाती है। कंपनी की वेबसाइट पर सीरीज़ की लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें तीसरे फोन को OnePlus 9E कहा जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 9, OnePlus 9 Pro, OnePlus 9E
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »