Oneplus 9 Pro

Oneplus 9 Pro - ख़बरें

  • OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
    इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V दिया जाएगा। इस चिपसेट का मॉडल नंबर - SM8850-1-AB है। इस चिपसेट में ऑक्टाकोर CPU 4.6 GHz पर क्लॉक्ड दो प्राइम कोर्स और 3.62 GHz तक पर क्लॉक्ड छह परफॉर्मेंस कोर्स हैं। OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज में चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर BOE से सोर्स किया गया f-OLED डिस्प्ले होगा। इस डिस्प्ले में X4 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। OnePlus ने कहा है कि इन स्मार्टफोन्स में गेमिंग के दौरान 185 Hz का बढ़ा हुआ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स में OnePlus Super Display Chip P4 भी होगा।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    इस सीरीज के बेस मॉडल के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। OnePlus Ace 7 को तीन कलर्स - Radiant White, Tempered और Midnight Black और OnePlus Ace 7 Pro को Radiant White, Windbreaker और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus Turbo Pro में कम से कम 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग सैम्पल की 10,000 mAh तक की बैटरी के साथ टेस्टिंग की जा रही है। OnePlus Turbo Pro में एक्सेसरी के तौर पर एक्सटर्नल कूलिंग फैन दिया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल एक कम्पैटिबल फोन केस के साथ किया जा सकेगा।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो अलग एयरफ्लो चैनल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से एक चिपसेट को हीट से बचाने और दूसरा रियर पैनल में डायरेक्ट कूल एयर के लिए होगा। OnePlus का दावा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस डिजाइन का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। इस डिजाइन में यह भी ध्यान रखा गया है कि गेमिंग के दौरान यूजर्स अपने फोन को कैसे पकड़ते हैं
  • Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
    Oppo ने हाल ही में भारत में अपना नया फोन Oppo F35 5G लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से हो रही है। Oppo F35 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट मिलता है। वहीं Redmi Note 17 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। और OnePlus Nord CE 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट आता है।
  • Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
    Oppo F35 Pro 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है, जिसके बाद इसका मुकाबला iQOO Neo 10 5G और OnePlus Nord 6 से हो रहा है। F35 Pro 5G में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी आती है। वहीं iQOO Neo 10 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 120W फास्ट का चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा Nord 6 में 9,000mAh की बैटरी है जो कि 80W सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
    OnePlus 16 का लॉन्च कंपनी ने ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है। OnePlus 16 को कंपनी ने तीन रंगों में पेश किया है। Tomorrow’s Starlight इनमें बहुत खास रहने वाला है क्योंकि इसमें Interstellar Light Effect फीचर दिया गया है। OnePlus 16 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा। OnePlus 16 में 200MP का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
    Redmi Note 17 Pro Max 5G का मुकाबला iQOO Neo 10 और OnePlus Nord 6 से हो रहा है। Redmi Note 17 Pro Max 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹55,999 है। जबकि iQOO Neo 10 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹43,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹48,999 है। वहीं OnePlus Nord 6 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹52,999 है।
  • Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
    Xiaomi Pad 9 Pro Max लॉन्च जल्द ही देखने को मिलेगा। कंपनी का फ्लैगशिप टैबलेट घरेलू मार्केट में 7 सितंबर के दिन लॉन्च होगा। Xiaomi Pad 9 Pro Max में कंपनी ने कई फीचर्स का खुलासा किया है। यह 13.3 इंच के डिस्प्ले से लैस होगा। इसके साथ में कंपनी स्टाइलस का सपोर्ट भी देने वाली है।
  • Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
    Xiaomi का प्रीमियम टैबलेट मार्केट में लॉन्च से पहले लीक हो गया है। कंपनी जल्द ही अपने हाई-एंड टैबलेट Xiaomi Pad 9 Pro को मार्केट में पेश करने वाली है। साल के अंत तक इसके लॉन्च की बातें सामने आ रही हैं। टैबलेट में 12.5 इंच का डिस्प्ले लीक हुआ है। टैब में कंपनी का इन-हाउस Xring O3 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
  • Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
    स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी अब यूजर्स की बड़ी जरूरत बन चुकी है। अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं, तो बाजार में 9,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले कई स्मार्टफोन मौजूद हैं। OnePlus Nord 6 और Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh बैटरी मिलती है, जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh बैटरी दी गई है। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी मिलती है। इन सभी फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे चार्जिंग में ज्यादा समय नहीं लगता।
  • iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
    iQOO Neo 11 Ultra की तुलना Pova 8 Pro 5G और OnePlus Nord 6 से हो रही है। iQOO Neo 11 Ultra के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (लगभग 52,000), 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  CNY 4,099 (लगभग ₹58,000), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 (लगभग ₹61,000) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (लगभग ₹66,000) है। जबकि Pova 8 Pro 5G की कीमत ₹49,999 है। वहीं OnePlus Nord 6 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999 और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹52,999 है।
  • OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
    OnePlus अक्टूबर में OnePlus 16 को लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। यह फोन चीन में अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन यह फ्लैगशिप फोन भारतीय बाजार में आने की संभावना नहीं है। OnePlus 16 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप के बारे में खुलासा किया है। ब्रांड अपने आगामी फ्लैगशिप फोन के लुक में कोई बड़ा बदलाव करने का प्लान नहीं बना रहा है। इसके बजाय यह मौजूदा OnePlus 15 के डिजाइन के साथ ही आगे बढ़ सकता है।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
    OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में 9,000 mAh की बैटरी 100 W या 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इनमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इस सीरीज के Pro मॉडल में 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus ने इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Oneplus 9 Pro - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »