OnePlus 9 सीरीज़ 23 मार्च को होगी लॉन्च, ये होंगी खूबियां

कैमरों की बात करें, तो OnePlus 9 सीरीज़ में कस्टम Sony IMX 789 सेंसर और 12-बिट रॉ सपोर्ट मिलेगा। नई स्मार्टफोन सीरीज़ 120FPS पर 4K और 30FPS पर 8K में HDR वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकेंगे।

OnePlus 9 सीरीज़ 23 मार्च को होगी लॉन्च, ये होंगी खूबियां

OnePlus 9 सीरीज़ में OnePlus 9 और 9 Pro के साथ OnePlus 9e भी शामिल हो सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus 9 सीरीज़ में तीन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं
  • फ्लैगशिप सीरीज़ के साथ पेश हो सकती है OnePlus Watch भी
  • 23 मार्च को लॉन्च की जाएगी OnePlus 9 सीरीज़
विज्ञापन
OnePlus 9 सीरीज़ 23 मार्च को लॉन्च होना है। चीनी कंपनी की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ तीन मॉडल्स के साथ आ सकती है, जो कथित तौर पर OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और अफोर्डेबल OnePlus 9e हो सकते हैं। OnePlus ने वनप्लस 9 सीरीज़ पर पहले से ज्यादा बेहतर कैमरा अनुभव देने के लिए प्रीमियम कैमरा कंपनी Hasselblad के साथसाझेदारी की भी घोषणा की है। वनप्लस ने अगले तीन वर्षों में अपने फोन के कैमरों में सुधार के लिए शेन्ज़ेन स्थित कंपनी ने 150 मिलियन डॉलर (लगभग 1,094 करोड़ रुपये) का निवेश करने का भी वादा किया है।

OnePlus 9 series launch details
OnePlus 9 सीरीज़ का लॉन्च 23 मार्च को सुबह 10 बजे ईडीटी (7:30 बजे आईएसटी) एक वर्चुअल इवेंट के जरिए होगा। इस इवेंट को वनप्लस वेबसाइट के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

यदि हम अफवाहों और लीक्स को सच मानें, तो वनप्लस 9 सीरीज़ में OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के साथ किफायती OnePlus 9e भी सामिल होगा। यह पिछले साल की OnePlus 8 सीरीज़ के विपरीत होगा, जिसमें शुरुआत में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro शामिल थे और बाद में OnePlus 8T सीरीज़ को जोड़ा गया।

वनप्लस ने वनप्लस 9 सीरीज़ के कैमरा सिस्टम को नया रूप देने के लिए प्रीमियम कैमरा कंपनी Hasselblad के साथ साझेदारी की घोषणा भी की।

OnePlus और Hasselblad अगले तीन वर्षों तक मोबाइल कैमरा अनुभव को बढ़ाने की ओर एक साथ काम करेंगे। कंपनियां कलर ट्यूनिंग और सेंसर कैलिब्रेशन सहित सॉफ्टवेयर सुधारों को पेश कर साझेदारी की शुरुआत करेंगी। OnePlus ने एक बयान में यह भी कहा कि (अनुवादित), 'भविष्य में साझेदारी को और अधिक आयामों तक बढ़ाया जाएगा।'

कैमरों की बात करें, तो OnePlus 9 सीरीज़ में कस्टम Sony IMX 789 सेंसर और 12-बिट रॉ सपोर्ट मिलेगा। नई स्मार्टफोन सीरीज़ 120FPS पर 4K और 30FPS पर 8K में HDR वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकेंगे।

अलग से, YouTube चैनल TechDroider चलाने वाले टिप्सटर वैभव जैन (Vaibhav Jain) ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जो OnePlus 9 Pro को "स्टेलर ब्लैक" कलर और टेक्सचर्ड फिनिश के साथ दिखाती है।

वनप्लस 9 सीरीज़ में इन-बॉक्स चार्जर होने की पुष्टि भी की गई है। वनप्लस प्लेटफॉर्म पर एक कमेंट का जवाब देते हुए, लाउ (Pete Lau) ने कहा कि नई सीरीज़ में वास्तव में बॉक्स के अंदर एक चार्जर भी मिलेगा। यह Apple और Samsung के विपरीत है, जहां स्मार्टफोन दिग्गजों ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के बॉक्स में से चार्जर को निकालने का फैसला किया था।

उम्मीद है कि OnePlus 9 सीरीज़ के साथ कंपनी अपनी पहली स्मार्टवॉच भी पेश कर सकती है, जिसे OnePlus Watch कहा जा सकता है। फोन और स्मार्टवॉच के लॉन्च के कुछ समय बाद भारत समेत अन्य बाज़ारों में उपलब्ध होने की संभावना है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good ergonomics
  • Competent ultra-wide camera
  • Vivid 120Hz display
  • Speedy overall performance
  • कमियां
  • Lacks IP rating, wireless charging
  • Average selfie camera
  • No OIS for main camera
  • Plastic frame instead of metal
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • 50W wireless charging
  • Competent rear cameras
  • Good overall performance
  • Vivid display
  • कमियां
  • Occasional overheating in camera app
  • Minor software bugs
  • Underwhelming selfie camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Vivid 120Hz display
  • 65W fast charging
  • Good overall performance
  • कमियां
  • No IP rating
  • Low-light camera performance could be better
  • Gets a bit warm when stressed
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »