OnePlus 8 में Android 10 के साथ हो सकता है यह प्रोसेसर

OnePlus 8 और OnePlus 8 pro को Geekbench लिस्टिंग में क्रमश: GALILEI IN2025 और GALILEI IN2023 कोडनेम के साथ देथा गया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 फरवरी 2020 15:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 में Snapdragon 865 चिपसेट शामिल हो सकता है
  • गीकबेंच पर यह फोन 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया है
  • वनप्लस 8 और 8 प्रो मार्च के आखिर या अप्रैल में लॉन्च हो सकते हैं

OnePlus 8 Series भारत में मार्च के आखिर या अप्रैल में लॉन्च हो सकती है

OnePlus 8 कंपनी की 2020 की फ्लैगशिप सीरीज का हिस्स होगा। फोन को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन अब वनप्लस का यह आगामी फोन गीकबेंच की लिस्टिंग में कोडनेम GALILEI IN2025 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिली है। लिस्टिंग के मुकाबिक फोन में  Android 10 दिया जाएगा। यह लिस्टिंग 12 फरवरी की है। हालांकि वनप्लस ने अपनी आमानी फ्लैगशिप सीरीज के बारे में किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है। याद दिला दें कि अमेज़न इंडिया ने भी हाल में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के लॉन्च को लेकर जानकारी दी थी। 

गीकबेंच लिस्टिंग में वनप्लस के इस नए फोन को GALILEI IN2025 कोडनेम के साथ देखा गया है। माना जा रहा है कि यह फोन वनप्लस 8 है। इस लिस्टिंग से फोन में 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 शामिल होने की जानकारी मिलती है। इसके अलावा फोन में “kona” नाम का चिपसेट होने का पता चला है। यह Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट हो सकता है।
Advertisement

फोन के गीकबेंच बेंचमार्के की बात करें तो OnePlus 8 को सिंगल-कोर टेस्ट में  4,276 और मलटी-कोर टेस्ट में 12,541 स्कोर मिला है।  ऐसा हो सकता है कि यह फोन की असल परफॉर्मेंस का स्कोर ना हो, क्योंकि वनप्लस 8 अभी प्रोटोटाइप स्तर पर काम चल रहा है।

पिछले महीने GALILEI IN2023 कोडनेम के साथ एक फोन गीकबेंच साइट पर देखा गया था। माना गया था कि यह कोडनेम वनप्लस 8 प्रो फोन का है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 12 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 होगा। इस लिस्टिंग में भी यह फोन kona नाम के चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया था, जो स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट हो सकता है।
Advertisement

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 दोनों फोन मार्च के आखिर या अप्रैल में लॉन्च हो सकते हैं। अमेज़न इंडिया वेबसाइट ने भी हाल ही में इन आगामी वनप्लस फोन को लेकर एक पेज बनाया था। यहां तक की इन फोन को लेकर यह खबर भी है कि इनमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 120Hz का QHD+ फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  5. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  6. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  2. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  3. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  4. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  5. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  6. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  7. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  8. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  9. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  10. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.