चीन के टिप्सटर ने वीबो पर एक पोस्ट में कई OnePlus डिवाइस के लॉन्च टाइमलाइन को शेयर किया है। टिप्सटर ने दावा किया है कि OnePlus 13 Mini (OnePlus 13T) को छोटे फ्लैट डिस्प्ले के साथ इस साल अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। इसमें फ्लैगशिप OnePlus 13 से मिलते-जुलते स्पेसिफिकेशन्स हो सकते हैं, जिनमें से एक इसका Snapdragon 8 Elite चिप होगा। आगे बताया गया है कि इसके बाद, मई में OnePlus Ace 5-सीरीज के कुछ अन्य मॉडल, जैसे कि Ace 5V और Ace 5s को लॉन्च किया जा सकता है। यह इस सीरीज में बिल्कुल नई एंट्री के रूप में आएंगे।
OnePlus 13R फोन भारत में 8जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के लिए 30,999 रुपये से शुरू होता है। वहीं, iQOO Neo9 Pro भी इसी कीमत से शुरू होता है। बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। iQOO फोन में कम बैटरी क्षमता है लेकिन ज्यादा फास्ट चार्जिंग मिलती है। OnePlus 13R में ज्यादा पावरफुल चिपसेट मिल जाता है।
यह लगभग तीन वर्ष पहले लाए गए iPhone SE की जगह लेगा। इसमें A17 Pro चिप दिया जा सकता है। iPhone SE 4 में डायनैमिक आइलैंड हो सकता है। यह स्क्रीन के ऊपर ओवल के आकार का एक स्पेस होता है जो अलर्ट्स और नोटिफिकेशंस को दिखाता है। यह डायनैमिक आइलैंड आईफोन 16 सीरीज के समान हो सकता है। iPhone SE 4 में Apple Intelligence फीचर्स मिल सकते हैं।
OnePlus आज रात दो स्मार्टफोन OnePlus 13 और OnePlus 13R पेश करेगा। OnePlus विंटर लॉन्च इवेंट 7 जनवरी, 2025 को रात 9:00 बजे IST पर आयोजित होगा। दुनिया भर में फैंस इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं। कंपनी इस इवेंट की स्ट्रीमिंग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ अपने यूट्यूब चैनल पर भी करेगी। OnePlus 13 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और 13R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलेगा।
OnePlus Ace 5 सीरीज को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया। सीरीज में Ace 5 और Ace 5 Pro मॉडल्स शामिल हैं। यदि आप OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro के बीच समानताओं और अंतर के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह कंपेरिजन आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम इनके डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत के साथ बहुत से अन्य सेगमेंट की आपस में तुलना कर रहे हैं।
OnePlus Ace 5 सीरीज स्मार्टफोन 26 दिसंबर को चीन में दस्तक देने वाले हैं। OnePlus द्वारा वीबो पर शेयर किए गए एक पोस्ट के अनुसार, OnePlus Ace 5 Pro ने AnTuTu बेंचमार्क पर 3.2 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप से लैस है। यह स्मार्टफोन 6100mAh की बैटरी से लैस है। Ace 5 Pro में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX906 प्राइमरी कैमरा होगा।
OnePlus Ace 5 (PKG110) और OnePlus Ace 5 Pro (PKG110 लॉन्च से पहले चीन की TENAA सर्टिफिकेशन एजेंसी डेटाबेस पर नजर आए हैं। Ace 5 में 1,264 x 2,780 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
वनप्लस की नई स्मार्टफोन सीरीज ‘OnePlus Ace 5’ का आगाज जल्द होने वाला है। इसे चीन में पेश किया जाएगा। कई दिनों से नई स्मार्टफोन सीरीज को लेकर जानकारियां मिल रही हैं। कहा जाता है कि OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro में ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 3’ और ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट’ प्रोसेसर होंगे। अब एक चीनी टेक ब्लॉगर ने स्क्रीनशॉट शेयर करके बताया है कि OnePlus Ace 5 सीरीज के रिजर्वेशन चीन में शुरू हो गए हैं।
OnePlus Ace 5 सीरीज कंपनी इसी महीने लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले OnePlus Ace 5 Pro चीन के 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग बताई गई है। सीरीज के वनिला Ace 5 में भी इतनी ही फास्ट चार्जिंग क्षमता आने की बात कही गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Ace 5 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाला अबतक का सबसे अफॉर्डेबल फोन हो सकता है।
OnePlus Ace 5 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले बैंचमार्किंग साइट गीकबेंच डेटाबेस पर देखा गया है। लिस्टिंग में स्मार्टफोन मॉडल नंबर PKG110 के साथ नजर आया है, जिसे सिंगल-कोर टेस्ट में 2212 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 6961 प्वाइंट प्राप्त हुए। OnePlus ने पहले चीन में Ace 5 सीरीज का टीजर जारी किया था, जिसमें Ace 5 Pro के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और Ace 5 के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ आने का खुलासा हुआ।
OnePlus Ace 5 फोन के रेंडर्स लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसमें रियर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इसमें तीन कैमरा सेंसर मौजूद होंगे और साथ में LED फ्लैश भी होगा। इसमें मिडल में मेटल का फ्रेम होगा जबकि बॉडी सिरेमिक की होगी। फोन Sky Blue कलर में आ सकता है। इसमें 1.5K BOE OLED फ्लैट डिस्प्ले, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आ सकता है।
वनप्लस की अपकमिंग ‘ऐस’ स्मार्टफोन सीरीज का लॉन्च कन्फर्म हो गया है। कंपनी ने बताया है वह OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को दिसंबर में चीन में लॉन्च करेगी। प्रो मॉडल में लेटेस्ट ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट’ चिपसेट दिया जाएगा, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 3’ प्रोसेसर होगा। इससे पहले OnePlus चीन के अध्यक्ष Li Jie ने Ace सीरीज को कन्फर्म किया था। उनका दावा है कि यूजर्स को बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
OnePlus चीन के अध्यक्ष Li Jie ने आधिकारिक तौर पर अपकमिंग Ace सीरीज के नाम की पुष्टि की। उन्होंने अपने वीबो पोस्ट के जरिए बताया कि अपकमिंग वनप्लस सीरीज Ace 5 के नाम से लॉन्च होगी। कंपनी ने फिलहाल 4 नंबर को छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है। पोस्ट अपकमिंग Ace 5 सीरीज में परफॉर्मेंस में एक महत्वपूर्ण छलांग का भी संकेत देता है। दावा किया गया है कि फोन प्रतिस्पर्धियों से "लगभग एक पीढ़ी आगे" होंगे।
OnePlus Ace 5 को दिसंबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इससे इशारा मिलता है कि OnePlus 13R को आने वाले महीनों में, संभवतः जनवरी में, OnePlus Ace 5 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में भारत सहित ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। OnePlus Ace 5 में 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर चलता है।
OnePlus अपनी Ace सीरीज पर काम कर रहा है। इस सीरीज में OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro शामिल होने की उम्मीद है। टिपस्टर की पोस्ट के अनुसार, Ace 5 सीरीज में अपडेटेड रियर डिजाइन दिया गया है। Ace 5 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर आएगा, जबकि Ace 5 Pro में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा। Ace 5 में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ BOE की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी।