OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 को अप्रैल में लॉन्च किए जाने की रिपोर्ट

OnePlus 8 Pro का डिस्प्ले 120 Hz रिफ्रेश रेट वाला हो सकता है। इसके अलावा वनप्लस के फ्लैगशिप फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी रेटिंग के साथ आ सकते हैं।

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 को अप्रैल में लॉन्च किए जाने की रिपोर्ट

OnePlus 8 सीरीज़ के बारे में अब तक कई जानकारियां लीक

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा
  • वनप्लस 8 सरीज़ को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP रेटिंग मिलने की खबर
  • वनप्लस के फ्लैगशिप फोन आमतौर पर मई-जून में लॉन्च होते हैं
विज्ञापन
OnePlus हर साल मई-जून महीने में अपनी नई सीरीज़ के स्मार्टफोन से पर्दा उठाती है। लेकिन प्रतीत होता है कि कंपनी की इस रणनीति में इस साल बदलाव हो सकता है। एक रिपोर्ट में कंपनी के करीबी सूत्रों के हवाले से खबर दी गई है कि OnePlus 8 सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च हो सकते हैं। दावा किया गया है कि यह सीरीज़ के लिए ग्लोबल लॉन्च होगा। यानी पूरी दुनिया में वनप्लस 8 सीरीज़ को एक ही दिन पेश किया जाएगा। वनप्लस ऐसा पहले भी कर चुकी है। इस बार लॉन्च करीब महीने भर पहले होगा।

Tech Radar की रिपोर्ट में जिस सूत्र का हवाला दिया गया है, उसने प्रोडक्ट के नाम को लेकर कुछ नहीं कहा। इन स्मार्टफोन की क्षमता को लेकर भी चुप्पी रखी गई है।

लोकप्रियता के कारण OnePlus के फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतज़ार दुनियाभर के लोग करते हैं। बीते कुछ महीनों से इस सीरीज़ से संबंधित कई खबरें आई हैं। पहले ही दावा किया गया था कि कंपनी साल 2020 में तीन स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इस बार वनप्लस के फ्लैगशिप लाइनअप में 'Lite' वेरिएंट भी होगा। इसके अलावा OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro का आना तय है।

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप होगा। तीन सेंसर वर्टिकल पोज़ीशन में दिए जाएंगे। ये लेंस कैप्सूल मॉड्यूल में होंगे। इसके नीचे एलईडी फ्लैश होगा। चौथे लेंस को ऊपर जगह मिलेगी।

टिप्सटर Max J द्वारा बीते महीने ट्विटर पर शेयर की गई एक तस्वीर में यह पता चला था कि वनप्लस फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी रेटिंग मिल जाएगी। अभी यह पुख्ता नहीं हुआ कि वनप्लस स्मार्टफोन में आईपी 67 रेटिंग के साथ आएंगे या फिर आईपी 68 रेटिंग के साथ। बता दें कि मार्केट में मौज़ूदा फ्लैगशिप फोन आईपी 68 रेटिंग के साथ आते हैं, जैसे कि iPhone 11 Pro और Galaxy S20 सीरीज़।

गौर करने वाली बात है कि जनवरी में वनप्लस वायरलेस पावर कंसोर्टियम (WPC) का हिस्सा बना। इसके बाद ही साफ हो गया था कि वनप्लस 8 सीरीज़ वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आ सकती है। अगर वनप्लस अपने इस नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी लेकर आती है, तो यह यूज़र्स के लिए काफी अच्छी खबर होगी। कई यूज़र्स लंबे समय से वायरलेस चार्जिंग की मांग कर रहे थे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 8, OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 Lite
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »