OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 के जल्द ही लॉन्च होने का एक और सबूत

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 के डिज़ाइन एक जैसे होंगे। इनमें होल-पंच होगा। स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज़ क्वाडएचडी+ फ्लूइड डिस्प्ले होंगे।

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 के जल्द ही लॉन्च होने का एक और सबूत
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 सीरीज़ के लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है
  • वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो में कर्व्ड डिस्प्ले पैनल के साथ आएंगे
  • वनप्लस 8 प्रो में चार रियर कैमरे होने की जानकारी
विज्ञापन
OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन OnePlus ने अभी तक अपने इन स्मार्टफोन के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन Amazon India के एक एफ्लिएट पेज से इन फोन के बारे में इशारा है। ई-कॉमर्स साइट पर वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो को एडवर्टाइज़िंग फी के साथ लिस्ट किया गया था। अगर पुरानी रिपोर्ट्स को गंभीरता से लें तो नए OnePlus स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आते हैं और फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की उम्मीद है।

Amazon India की एफ्लिएट पेज में “NEW: Mobile Phones a 1 percent Fixed Advertising Fee” कैटेगरी है। यहां पर OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के साथ OnePlus 7T Pro, OnePlus 7T Pro McLaren Edition, OnePlus 7T और OnePlus 7 Pro को लिस्ट किया गया है। यह इशारा है कि नए OnePlus फोन जल्द ही लॉन्च होंगे।

गैजेट्स 360 निजी तौर पर लिस्टिंग को वैरिफाई करने में सफल रहा है। लेकिन इसे स्टोरी लाइव करने से पहले हटा लिया गया था। इस लिस्टिंग के बारे में  सबसे पहले जानकारी ट्विटर यूज़र @Divyom_DB  द्वारा दी गई
 
oneplus

हाल ही में मिली जानकारियों के मुताबिक, वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो के डिज़ाइन एक जैसे होंगे। इनमें होल-पंच होगा। स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज़ क्वाडएचडी+ फ्लूइड डिस्प्ले होंगे। इस तकनीक को OnePlus ने बीते महीने ही पेश किया था। कंपनी हाल में Wireless Power Consortium का हिस्सा बनी थी। इसकी मदद से कंपनी OnePlus 8 सीरीज़ के फोन में वायरलेस चार्जिंग लाएगी।
 

OnePlus 8, OnePlus 8 Pro specifications (rumoured)

वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेंगे। पुरानी रिपोर्ट्स से पता चला था कि वनप्लस 8 प्रो में चार रियर कैमरे होंगे। एक टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर भी दिया जाएगा। वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो में कर्व्ड डिस्प्ले पैनल के साथ आएंगे।

OnePlus 8 सीरीज़ के लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। वनप्लस 8 को Bureau of Indian Standards (BIS) डेटाबेस पर बीते महीने IN2011 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 8, OnePlus 8 Pro, OnePlus India, Amazon India, Amazon, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  2. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  3. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  4. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  5. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  6. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  7. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  8. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  9. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »