OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 के कैमरा सेटअप के बारे में मिली जानकारी

OnePlus 8 Pro में 48 मेगापिक्सल Sony IMX689 प्राइमरी सेंसर होगा। इसका अपर्चर एफ/1.78 होगा। सेकेंडरी कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 30 मार्च 2020 13:39 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस होगा
  • OnePlus 8 Pro हो सकता है चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट
  • वनप्लस 8 हो सकता है तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 के कैमरा स्पेसिफिकेशन कथित तौर पर लीक हो गए हैं। प्रतीत होता है कि वनप्लस 8 प्रो के पिछले हिस्से पर एक टेलीफोटो कैमरा होगा, 30x डिजिटल ज़ूम के साथ। लीक से पता चला है कि फोन में एक अल्ट्रा वाइड कैमरा और कलर फिल्टर होगा। इसके साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिया जाएगा। दूसरी तरफ, वनप्लस 8 में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिज़ाइन दिए जाने की उम्मीद है। इसके तीन कलर वेरिएंट होंगे जिसमें से एक को इंटरस्टेलर ग्लो के नाम से बुलाया जाएगा।

Pricebaba ने टिप्सटर इशान अग्रवाल के साथ मिलकर जानकारी दी है कि OnePlus 8 Pro में 48 मेगापिक्सल Sony IMX689 प्राइमरी सेंसर होगा। इसका अपर्चर एफ/1.78 होगा। सेकेंडरी कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का होगा। यह एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा होगा। यह 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा। तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा, एफ/ 2.44 अपर्चर के साथ। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम और 30X डिजिटल ज़ूम के साथ आएगा। वनप्लस 8 प्रो का आखिरी रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। यह कलर फिल्टर के साथ आएगा। फोन में HDR10+ डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।

OnePlus 8 Pro के एक प्रेस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को हाल ही में इंटरनेट पर लीक किया गया था। यह फोन के सी ग्रीन कलर वेरिेएंट की थी।

अब बात OnePlus 8 की। Winfuture द्वारा साझा की गई तस्वीरों से प्रतीत होता है कि फोन में होल-पंच डिज़ाइन होगा, प्रो वेरिएंट की तरह। इसके तीन कलर वेरिएंट लाए जाएंगे। यह जानकारी इशान अग्रवाल ने ट्वीट करके दी। ये होंगे- ग्लेसियर ग्रीन, इंटरस्टेलर ग्लो और ऑनिक्स ब्लैक। Pigtou पब्लिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस 8 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। पब्लिकेशन ने वनप्लस 8 के रेंडर को भी साझा किया है। इससे फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप और होल-पंच डिज़ाइन की झलक मिलती है।
Advertisement

अब तक सामने आई जानकारियों की मानें तो OnePlus साल 2020 की पहली छमाही में OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 Lite को लॉन्च करेगी। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro हैंडसेट 15 अप्रैल को लॉन्च किए जाएंगे। दूसरी तरफ, OnePlus 8 Lite जुलाई में मार्केट में आएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.